हिन्दी पंचांग कैलेंडर
इलायची के फायदे

1. अगर आप तनाव (टेंशन) महसूस कर रहे हैं तो ऐसे में आप इलाइची खा सकते हैं। चाहें तो आप इलाइची वाली चाय भी पी सकते हैं। ये आपके तनाव को कम करने में मदद करेगी।
2. दिल के लिए इलाइची फायदेमंद है। इलाइची में मौजूद खनिज तत्व पल्स रेट को ठीक रखने के साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखते हैं।
3. माउथ फ्रेशनर के तौर पर इलाइची खाई जाती है। इससे मुंह से आ रही बदबू भी दूर होती है। ये मुंह में होने वाले इंफेक्शन से भी बचाती है।
4. मस्तिष्क के लिए इलाइची कई तरह से लाभदायक है। एक्सपर्ट्स की मानें तो ये मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आपकी याददाश्त को भी बढ़ाती है।
5. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी इलाइची में मौजूद पोटेशियम और फाइबर मददगार है। खाना खाने के बाद रोजाना एक इलाइची के सेवन से बीपी कंट्रोल होता है।
6. लांच या डिनर के बाद एक इलाइची के सेवन से एसिडिटी की समस्या खत्म होती है और ये डाइजेशन में सहायता करती है। इलाइची से पेट दर्द में भी रहत मिलती है।
7. सर्दी-खासी में भी इलाइची का सेवन करना चाहिए। अगर गले में खराश है तो ऐसी स्थिति में रात को सोने से पहले 1-2 इलाइची चबाने के बाद गुनगुना पानी के सेवन से राहत मिलती है।
8. अगर आपको या आपके परिवार में किसी को हिचकी आने की शिकायत है तो ऐसे वक्त पर एक इलाइची चबाएं इससे हिचकी ठीक हो जाएगी।