हिन्दी पंचांग कैलेंडर
अरहर के फायदे

यह वायु को बढ़ाने के कारण शरीर में रूक्षता पैदा करती हैं, पचने में हल्की होती है| इसके सेवन से मल बंधकर आता है, तथा पित्त-दोषों में भी लाभकारी है| रक्त-विकार में भी उपयोगी है|



1. पसीना
अरहर की दाल, नमक और सौंठ मिलाकर, छौंक कर मालिश करने से पसीना आना बंद हो जाता है| हड़फूटन मिटती है| सर्दी, कंपकंपी लगना ठीक होता है| सन्निपात की अवस्था में पसीना आने पर भी यह प्रयोग कर सकते हैं|
2. अंडकोषों का बढ़ाना
अंड वृद्धि यदि बच्चे की अंडवृद्धि (फोता लटक जाये) तो अरहर की दाल भिगो कर उसी पानी में पीसकर लेप करें|
3. छाले
(मुंह के छाले) इसकी दाल छिलकों सहित पानी में भिगोकर उस पानी से कुल्ले करने पर छाले ठीक हो जाते हैं| यह गर्मी का प्रभाव दूर करती है|