हिन्दी पंचांग कैलेंडर
सुगमता से दांत निकलने के घरेलु उपचार

प्राय: दांत निकलते समय बहुत से बच्चों को तकलीफ उठानी पड़ती है| इस दौरान उन्हें कई व्याधियां घेर लेती हैं| यदि शुरुआती दौर में ध्यान दिया जाए तो बच्चे इन पीड़ाओं से बच सकते हैं|


1. गाय का दूध, सौंफ और दूध
गाय के दूध में सौंफ के थोड़े से दाने उबाल लें| फिर दूध को छानकर दिनभर में चार-पांच बार पिलाएं| दांत आसानी से निकल आएंगे|
2. संतरा
संतरे का रस गरम करके दो चम्मच की मात्रा में बच्चे को पिलाएं|
3. काला नमक और मट्ठा
छोटे बच्चों को नाममात्र काला नमक मट्ठे में डालकर धीरे-धीरे पिलाएं| दांत सुगमतापूर्वक निकल आएंगे|
4. अंगूर
दो चम्मच अंगूर का रस नित्य सुबह-शाम बच्चे को पिलाएं|
5. मक्खन और शहद
जरा-सा मक्खन और शहद मिलाकर बच्चे के मसूड़ों पर लगाएं|
6. तुलसी
तुलसी के पत्तों के रस से बच्चे के मसूड़ों की मालिश करें|
सुगमता से दांत निकलने का कारण
जब बच्चों के दांत निकलने वाले होते हैं तो उनके शरीर में कुछ हारमोनों की उत्पत्ति होने लगती है| ऐसी स्थिति में कमजोर बच्चों को अनेक व्याधियां उत्पन्न हो जाती हैं|
सुगमता से दांत निकलने की पहचान
दांत निकलते समय मसूड़े में दाहयुक्त सूजन, अधिक लार का स्त्राव, हरे-पीले पस्त तथा कभी-कभी उल्टी होती है| मसूड़ों में खुजली के कारण बच्चा दूध पीते समय स्तन को मुंह में दबाने लगता है| अनेक बच्चों को खांसी, जुकाम, ज्वर, आंख या कान में पीड़ा आदि होने लगती है