हिन्दी पंचांग कैलेंडर
छोटे बच्चों के पेट में दर्द के घरेलु उपचार

पेट में दर्द होने पर बच्चा अत्यंत व्याकुल हो जाता है| वह बार-बार रोता और चिल्लाता है| कभी-कभी कुछ बच्चों के पेट गैस से फूल जाते हैं|
1. पानी और हींग
पानी में शुद्ध हींग घोलकर (गाढ़ी-गाढ़ी) पेट पर मलें|
2. सौंफ, सेंधा नमक और पानी
आधा चम्मच सौंफ और एक चुटकी सेंधा नमक – दोनों को पीसकर पानी में मिलाकर बच्चे को चटा दें|
3. पुदीना, अजवायन, हींग, जीरा और पानी
एक चुटकी पुदीना, दो चुटकी अजवायन, रत्ती भर हींग और दो चुटकी जीरा – सबको पीसकर बच्चे को गुनगुने पानी के साथ खिलाएं|
4. हरड़ और पानी
एक चुटकी हरड़ का चूर्ण गरम पानी से दें|
5. प्याज और काला नमक
एक चम्मच प्याज के रस में काला नमक मिलाकर बच्चे को पिलाएं|
6. अजवायन और पानी
अजवायन को पानी में पीसकर पेट पर लेप करें|
7. जायफल, आम और पानी
जायफल, आम की गुठली तथा बच-तीनों को जरा-से पानी में घिसकर बच्चे को पिलाएं|
8. लौंग और पानी
दो लौंग का चूर्ण पानी में मिलाकर चटाएं|