मूंग के फायदे |
|
![]() |
1. ज्वर ज्वर में मूंग की दाल देना उत्तम पथ्य है| यह छिलके सहित काम में लेनी चाहिए| ज्वर होने पर मूंग की दाल में सूखे आंवले डालकर पकायें और नित्य सुबह-शाम दो बार खाएं| इससे ज्वर ठीक होगा, दस्त साफ आएगा| 2. जलना मूंग पानी में पीसकर जले हुए स्थान पर लेप करें| 3. दाद, खाज छिलके सहित मूंग की दाल इतने पानी में भिगोए कि वह उस पानी को सोख ले| दो घण्टे भीगने के बाद उसे पीसकर दाद, खाज पर लगाने से लाभ होता है| 4. कब्ज चावल-मूंग की खिचड़ी खाने से कब्ज दूर होता है| दो भाग मूंग की दाल एक भाग चावल मिलाकर खिचड़ी बनाएं| नमक डाल सकते हैं| फिर घी डाल खाएं| इससे कब्ज दूर होगा और दस्त साफ आएगा| 5. पसीना मूंग सेंक कर पीस लें| इनको उबटन की तरह मलने से अधिक पसीना आना बंद हो जाता है| |