खजूर के फायदे |
खजूर को भी शीतकालीन फल ही माना गया है| यह गहरे लाल रंग का गूदेदार होता है| इसके अंदर से गिरी निकलती है| यह अत्यंत तृप्तिदायक, शीतल, मीठा और भारी होता है| इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए पित्त के अनेक रोगों में यह लाभदायक सिद्ध होता हैं| यह शक्तिवर्धक और वीर्यवर्धक होता है तथा हृदय के लिए परम हितकारी है| |
![]() |
1. पेशाब की रुकावट किसी भी कारण से पेशाब में रुकावट पैदा हो जाए, तो खजूर के सेवन से लाभ होता है| 2. सूखी खांसी दिन में दो बार सुबह और शाम खजूर खाने से लाभ होता है| 3. पेट के रोग खजूर का सेवन करने से पाचन-क्रिया प्रदीप्त होती है| साथ ही अतिसार, जी मिचलाना, पेट में दर्द दूर होता है तथा कब्जियत में भी लाभकारी है| 4. दुर्बलता दूध के साथ खजूर खाने से शारीरिक दुर्बलता दूर होती है| 5. यक्ष्मा प्रतिदिन खजूर खाने से यह रोग जड़ से चला जाता है| 6. पेचिश खजूर और दही खाने से लाभ होता है| 7. यौन-शक्ति खजूर की गुठलियां निकालकर साफ़ पानी में धोकर (केवल पांव या छह खजूर) चार सौ ग्राम दूध में मिलाकर मंद-मंद आंच पर पकने दें| दस-पन्द्रह मिनट के बाद, जबकि खजूर गल जाएं, दूध नीचे उतार लें और खजूरों को दूध में से निकालकर, चबा-चबाकर खा लें तथा ऊपर से दूध भी पी लें| इससे शक्ति एवं वीर्य की वृद्धि होती है, शुक्राणु बढ़ते हैं और शरीर की मांसपेशियों की शिथिलता दूर हो जाती है, यौन-शक्ति बढ़ती है| 8. अद्भुत शक्ति खजूर की गुठली निकालकर अलग-अलग कर लें और मात्र दो खजूर में थोड़ा-सा शुद्ध घी, दो दाने काली मिर्च मिलाकर एक महिना खाएं और ऊपर से दूध पिएं| कुछ ही दिनों में अद्भुत शक्ति का अनुभव होने लगेगा| |