खरबूजे के फायदे |
ख़रबूज़ा एक फल है। यह पकने पर हरे से पीले रंग के हो जाते है, हलांकि यह कई रंगों मे उपलब्ध है। मूल रूप से इसके फल लम्बी लताओं में लगते हैं। गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंड़ा रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है। हमारा शरीर ठंड़ा रहे इसलिए हम तरह-तरह के तरीकों को अपनाते हैं। खरबूजे की कई किस्में बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। |
![]() |
1. मानसिक विकृतियां जिन व्यक्तियों को मस्तिष्क के ज्ञानतंतुओं की विकृति से उन्माद, पागलपन और हिस्टीरिया जैसी विकृति हो, तो उसके लिए खरबूजे का सेवन अत्यंत लाभप्रद है| कई प्रकार के रक्त रोगों का शमन भी खरबूजे के नित्य सेवन से हो जाता है| 2. मूत्र-संस्थान के रोग खरबूजा (बागपत का मीठा) नित्य खाने से मूत्र-संस्थान की शुद्धि होती है, जिससे मूत्र साफ आता है तथा कब्ज नष्ट होता है और दस्त साफ आकर पेट की अच्छी सफाई हो जाती है| 3. स्मृति-दौर्बल्य खरबूजे की मिंगी को सुखाकर, छीनकर रख लें| इसको पीसकर और दूध में मिलाकर ठंडाई की भांति सेवन करने से दिमाग को शक्ति और शांति मिलती है| चक्कर आना, स्मृति-दौर्बल्य तथा अनिद्रा का रोग इस प्रयोग से सहज ही दूर हो जाता है| 4. अन्य शारीरिक रोग जलोदर और पीलिया में खरबूजा बहुत उपयोगी हैं| यह पेट की गर्मी को निकालकर, ठंडक प्रदान करता है| गुर्दे के रोगों को मिटाता है| गुर्दे में अटकी पथरी को मूत्र के साथ निकाल देता है| सीने का दर्द और यकृत की सूजन दूर करता है| मुंह के छालों में भी लाभदायक है तथा गले की जलन को दूर करने में समक्ष है| |