मूंगफली खाने के फायदे |
|
![]() |
1 सप्ताह में पांच दिन मूंगफली के कुछ दाने खाने से दिल की बीमारियां होने का खतरा कम रहता है। मूंगफली खाने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है। 2 इसमें प्रोटीन, लाभदायक वसा, फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट प्रचूर मात्रा में पाए जाते | हैं, इसलिए इसके सेवन से त्वचा उम्र भर जवां दिखाई देती है।स्नेहा आयुर्वेद ग्रुप 3मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी अधिक मात्रा में होता है, इसलिए इसे खाने से हड्डियां मजबूत | हो जाती हैं। 4 रोजाना थोड़ी मात्रा में मूंगफली खाने से महिलाओं और पुरुषों में हार्मोस का संतुलन बना रहता है। 5मूंगफली प्रोटीन का सबसे सस्ता स्रोत है। इसमें प्रोटीन की मात्रा मांस की तुलना में 1.3 गुना, अंडे से 2.5 गुना और फलों से 8 गुना अधिक होती हैं। 100 ग्राम कच्ची मूंगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन होता है। यह आयरन, नियासिन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक का अच्छा स्रोत हैं। इसमें विटामिन ई, के और बी 6 भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है। 6मूंगफली में तेल का अंश होने से यह पेट की बीमारियों को खत्म करती है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है। साथ ही, गैस व एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिलती है। 7 मूंगफली गीली खांसी में भी उपयोगी है। इसके नियमित सेवन से आमाशय और फेफड़ों को मजबूती मिलती है, पाचन शक्ति बढ़ती है और भूख न लगने की समस्या भी दूर होती है। |