नीबू के स्वास्थ्य लाभ |
नीबू छोटा और बड़ा दो प्रकार का होता है| इसका स्वाद खट्टा होता है| लेकिन इसमें इतने अधिक औषधीय गुण हैं कि लोग सभी ऋतुओं में इसका प्रयोग करते हैं| यह प्यास तथा गरमी को शान्त करता है| |
![]() |
पेट के कीड़ों को नष्ट करता है और यकृत की खराबी दूर करता है| घेरलू नुस्खों तथा आयुर्वेद की दवाओं में नीबू का प्राय: प्रयोग किया जाता है| 1. पेट का दर्द एक नीबू के रस में एक चम्मच अदरक का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो-तीन बार चाटने से पेट का दर्द चला जाता है| नीबू की फांक पर काला नमक, भुना जीरा तथा एक रत्ती खाने वाला सोडा डालकर चूसने से भी पेट का दर्द दूर होता है| 2. कब्ज एक नीबू का रस एक गिलास गरम पानी में निचोड़कर सोने से पहले पी जाएं| कब्ज टूटकर सुबह पेट साफ हो जाएगा| 3. दस्त एक नीबू को पानी में निचोड़कर उसमें जरा-सा भुना जीरा तथा एक चुटकी काला नमक डालें| इस पानी का सेवन दिन में तीन-बार करने से दस्त रुक जाते हैं| यह बड़ा कारगर नुस्खा है| 4. भूख न लगना नीबू एवं अदरक की चटनी खाने से भूख खुल जाती है| यह प्रयोग कम से कम एक हफ्ता करना चाहिए| 5. संग्रहणी नीबू को बीच से दो टुकड़े कर लें| इसमें मूंग के दाने के बराबर अफीम रखकर दोनों टुकड़ों को धागे से बांधकर गरम करें| अब इस नीबू को चूसने से संग्रहणी का रोग ठीक हो जाता है| यह कार्य 20 दिनों तक करें| 6. उल्टी आना नीबू की फांक पर जरा-सी पिसी हुई कालीमिर्च और जरा-सी शक्कर डालकर धीरे-धीरे चूसें| इससे उल्टियां बंद हो जाएंगी| 7. पेट के कीड़े नीबू के थोड़े-से बीजों को सुखा लें| फिर उनको पीसकर चूर्ण बनाएं| 2 ग्राम चूर्ण नित्य पानी से सेवन करें| पेट के कीड़े नष्ट होकर मल के साथ बाहर निकल जाएंगे| 8. अम्लपित्त नीबू का रस गरम पानी में डालकर शाम के समय पीने से पेट में बनने वाला अम्लपित्त नष्ट हो जाता है| 9. सिर चकराना पेट की खराबी से जब गैस ऊपर को चढ़ती है तो सिर चकराने लगता है| एक कप पानी में एक नीबू निचोड़ें| फिर उसमें जरा-सा काला नमक तथा आधा चम्मच जीरा पीसकर मिला दें| दिनभर में इतना पानी तीन-चार बार पीने से सिर का चकराना रुक जाता है| 10. दिल घबराना दिल घबराने, छाती में दर्द होने तथा सीने में जलन आदि दूर करने के लिए एक नीबू की शिकंजी बनाकर घूंट-घूंट पी जाएं| 11. बवासीर नीबू का रस छना हुआ दो चम्मच, जैतून का तेल तीन चम्मच और ग्लिसरीन आधा चम्मच – तीनों को मिलाकर रुई के फाहे से बवासीर के मस्सों पर बार-बार लगाएं| 12. मलेरिया एक नीबू को गरम करके उसमें सेंधा नमक, भुना जीरा तथा कालीमिर्च भरकर चूसें| 13. नकसीर नथुनों में दो-दो बूंद नीबू का रस टपकाने से नाक से खून आना बंद हो जाता है| यह आजमाया हुआ बेहतरीन नुस्खा है| |