किशमिश के फायदे |
अंगूर सुखाने के बाद किशमिश बनाई जाती है। अंगूर को धूप में या फिर ड्रायर में सुखाया जाता है जिसके बाद इनका रंग हरा, सुनेहरा या फिर काला हो जाता है। किशमिश का स्वाद मीठा होता है और इन्हें कई डिश और डेजर्ट में इस्तेमाल किया जाता है। इनका टैक्शर सुखा होता है और साइज में यह बहुत छोटी होती हैं। किशमिश दिखने में सिंपल और बूढ़ी लगती हैं। इनको एनर्जी बढ़ाने वाले खाने के रुप में जाना जाता है। इनके साइज पर ना जाएं क्योंकि इनमें आहार भरपूर होता है।
किशमिश खाने के लिए तैयार होती हैं और यह स्नैक्स का अच्छा ऑप्शन है। इनको कई डिश में टोपिंग की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है।
![]() मजबूत हड्डियां : किशमिश में भारी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। स्ट्रोंग और सेहतमंद हड्डियों का मतलब है कि आप हड्डियों की बीमारी से दूर रहेंगे। गठिया की बीमारी से गुजर रहे लोगों के लिए किशमिश का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है। वजन बढ़ाने में मदद : अगर आप बहुत ज्यादा पतले हैं और आपको सेहतमंद तरीके से वजन बढ़ाना है तो किशमिश के फायदे आपके लिए काम कर सकते हैं। किशमिश में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है जो एनर्जी को बढ़ाने में मदद करता है। यह ग्लूकोज और फ्रुक्टोज आपका वजन बढ़ाने में मदद करते हैं और खराब कोलेस्टॉल को शरीर में बढ़ने नहीं देते हैं। स्वस्थ मुंह : किशमिश में ओलीनोलिक एसिड पाया जाता है जो दातों में सड़न नहीं होने देता है। यह दातों को नाज़ुक नहीं होने देता है। किशमिश का सेवन करने से यह मुंह में बैक्टीरिया पैदा नहीं होते हैं जिससे सड़न पैदा नहीं होती है। जैसा कि आपको पहले भी बताया है कि किशमिश में कैल्शियम भी पाया जाता है जो दातों को टूटने से बचाता है। आंखों की सुरक्षा : किशमिश में पॉलीफेनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों को लंबे समय के लिए स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। यह इस बात का ध्यान रखते हैं कि आंखे समय से पहले कमजोर ना हो जाए। यह आंखों को फ्री रेडिकल से बचाकर रखते हैं। इसके अलावा किशमिश में बीटा कैरोटीन और ए-कैरोटीनॉयड पाया जाता है जो आंखों के लिए अच्छा होता है। इंफेक्शन से दूर : किशमिश में एंटी इंप्लामेट्री होती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो बुखार और किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचाव करते हैं। एसिडिटी कम करता है : किशमिश में भारी मात्रा में मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है जो एसिडिटी को कम करने में मदद करता है और शरीर से टोक्सिक को बाहर निकालता है। यह दिल की बीमारी, पथरी और गठिया जैसी बीमारी के आसार को कम कर देता है। एनीमिया का इलाज : किशमिश में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन और आयरन पाया जाता है जो एनीमिया जैसी बीमारी का इलाज करने में मदद करता है। किशमिश में कॉपर भी होता है जो सही मात्रा में रेड ब्लड सेल को प्रोड्यूज करने में मदद करता है। डाइजेशन में मदद : बड़े- बूढ़े लोग अकसर कहते हैं कि ज्यादा किशमिश ना खाएं। लेकिन अगर नियमित रुप से किशमिश का सेवन किया जाए तो यह पेट के लिए बहुत अच्छी होती है। इनकी पानी में घुलने की क्षमता होती है क्योंकि इनमें फाइबर होता है। किशमिश खाने से पेट में अपच की परेशानी कम होती है। किशमिश के फायदे कई सारे हैं क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है और यह शरीर से टोक्सिक निकालने में मदद करती है। किशमिश के फायदे बालों के लिए : किशमिश के फायदे बालों के लिए कई सारे हैं क्योंकि किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, विटामिन बी और पोटैशियम पाया जाता है। यह बालों को स्वस्थ रखते हैं और खराब होने से बचाते हैं। नीचे से आप किशमिश के फायदे बालों के लिए से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेत हैं-
किशमिश के फायदे त्वचा के लिए : अब तक आपको पता चल गया होगा कि किशमिश के फायदे कितने सारे हैं। और साथ ही यह भी कि किशमिश के फायदे बालों के लिए कितने सारे हैं। तो आइए जानते हैं कि किशमिश के फायदे त्वचा के लिए कितने सारे हैं? इससे जुड़ी विस्तार से जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं- एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को सुधारने में मदद करते हैं। खराब हुई त्वचा को दोबारा सो पोषण से भरपूर करने में भी मदद करते हैं।
किशमिश के नुकसान : किशमिश के फायदे कई सारे हैं लेकिन अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करने से इससे नुकसान भी हो सकते हैं। किशमिश के नुकसान की जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं- कुछ लोगों को किशमिश से एलर्जी हो सकती है। एलर्जी : कुछ लोगों को किशमिश से एलर्जी हो सकती है। किशमिश खाने से सांस लेने में तकलीफ, दस्त और बुखार हो सकता है। डायबिटीज का खतरा : किशमिश में फ्रुक्टोज होता है, अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करने से ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल बढ़ सकता है। ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल बढ़ने से डायबटीज का खतरा भी बढ़ सकता है। जो लोग डायबटीज से गुजर रहे हैं उन लोगों को किशमिश से दूर रहना चाहिए या फिर सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। वजन बढ़ सकता है : रोजाना अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए नियमित रुप से ही इनका सेवन करें। आखिर में : किशमिश एक सेहतमंद और फायदेमंद ड्राई फ्रूट है। इसको डाइट में शामिल करने से आपको सेहत, बाल, त्वचा से जुड़े फायदे प्राप्त होंगे। लेकिन किसी भी चीज़ को नियमित रुप से खाने पर ही उस चीज़ के फायदे मिलते हैं।0 के फायदे के बारे में जानकारी होने के साथ- साथ इससे जुड़े नुकसान के बारे में भी जानकारी जरुर होनी चाहिए। किशमिश का सेवन सही मात्रा में ही करें। नियमित रुप से रोजाना किशमिश का सेवन करने आपको कई सारे फायदे हो सकते हैं। इसलिए किशमिश को अपने शरीर के अनुसार अपनी डाइट में शामिल करें। |