हिन्दी पंचांग कैलेंडर
सामान्य खांसी का 10 घरेलु उपचार

बच्चे के अंग-प्रत्यंग अत्यंत कोमल होते हैं| फलस्वरूप वे जल्दी ही बीमारियों के शिकार हो जाते हैं| इसी कारण उन्हें खांसी भी होने लगती है| यह मौसम बदलने, कब्ज रहने, अधिक भोजन करने, खट्टी चीजें और मैदे की चीजें अधिक खाने से हो जाती हैं|

1. लहसुन और शहद
दो बूंद लहसुन का रस शहद में मिलाकर बच्चे को दिन में तीन बार चटाने से खांसी में बहुत आराम मिलता है|
2. गेहूं, पानी और सेंधा नमक
एक चम्मच गेहूं के चोकर में जरा-सा सेंधा नमक मिलाकर एक कप पानी में पकाएं| जब पानी चौथाई कप रह जाए तो बच्चे को पिला दें|
3. कालीमिर्च और शहद
दो कालीमिर्च का चूर्ण शहद से चटाना चाहिए|
4. पीपल और शहद
1 ग्राम छोटी पीपल का महीन चूर्ण शहद में मिलाकर दिनभर में तीन-चार बार चटाएं|
5. सुहागा और शहद
10 ग्राम फूला सुहागा में 10 ग्राम शहद मिलाएं| इसे एक शीशी में भर लें| दिनभर में चार बार बच्चे को चटाएं|
6. मुलहठी और शहद
5 ग्राम मुलहठी का चूर्ण शहद से खिलाएं|
7. हल्दी और दूध
आधा चम्मच हल्दी को थोड़े-से दूध में घोलकर सुबह-शाम देने से खांसी चली जाती है|
8. अदरक और शहद
आधा चम्मच अदरक के रस में शहद मिलाकर बच्चे को दें|
9. अजवायन और शहद
थोड़े-से अजवायन का चूर्ण शहद के साथ चटाएं|
10. अनार
अनार के पेड़ की छाल बच्चे को चूसने के लिए दें| यह खांसी के लिए बहुत लाभकारी माना गया है|
सामान्य खांसी का कारण
खांसी ज्यादातर वात, पित्त और कफ के बिगड़ जाने से होती है| यह अपने-आप में कोई रोग नहीं है| बच्चों को ठंड लगने, धूल-धुंआ आदि के कारण स्नायुओं में गड़बड़ी होने से खांसी का रोग हो जाता है|
सामान्य खांसी की पहचान
खांसी होने पर बच्चा कभी-कभी जोर-जोर से खांसने लगता है| खांसी सूखी भी होती है और बलगम वाली भी| दोनों प्रकार की खांसी में बच्चे को बहुत कष्ट उठाना पड़ता है|