अग्निवर्द्धक चूर्ण के स्वास्थ्य लाभ |
![]() |
नुस्खा – भुना हुआ सफेद जीरा 100 ग्राम, सोंठ पिसी हुई 50 ग्राम, सेंधा नमक 150 ग्राम, काला नमक 50 ग्राम, कालीमिर्च 50 ग्राम, नीबू का सत 50 ग्राम और पीपरमेंट 2 ग्राम – सभी चीजों को कूट-पीसकर कपड़छन कर लें| फिर इसे शीशी में भरकर रख लें| अग्निवर्द्धक चूर्ण – मात्रा व सेवन विधि – आधा चम्मच चूर्ण भोजन के बाद पानी से लें | अग्निवर्द्धक चूर्ण के स्वास्थ्य लाभ इस प्रकार हैं – यह बड़ा स्वादिष्ट और अग्निवर्द्धक चूर्ण है| यह भोजन को अच्छी तरह पचाकर भूख बढ़ाता है| गैस बढ़ने या अफरा होने पर चूर्ण के सेवन से काफी आराम मिलता है| पेट सम्बंधी सभी विकारों को दूर करने के लिए यह चूर्ण बहुत उपयोगी है| |