हिन्दी पंचांग कैलेंडर
पत्ता गोभी के स्वास्थ्य लाभ

पत्ता गोभी अन्य सब्जियों की तरह न्यूट्रिशन और प्रोटीन से भरपूर होती है। पत्ता गोभी खाने के बहुत फायदे होते हैं। पत्ता गोभी कई रंगो और कई किस्मों में आती है। आज हम आपको पत्ता गोभी में मौजूद गुणों के बारे में बता रहे हैं।

1. पायोरिया
पत्ता गोभी के कच्चे पत्ते 50 ग्राम नित्य खाने से पायोरिया व दांतों के अन्य रोगों में लाभ होता है|
2. बाल गिरना
पत्ता गोभी के 50 ग्राम पत्ते खाने से गिरे हुए बाल उग जाते हैं|
3. घाव
इसका रस पीने से घाव ठीक होते हैं| इसके रस का आधा गिलास 5 बार पानी मिलाकर पीना चाहिए| घाव पर इसके रस की ही पट्टी बांधें|
4. अल्सर
( करमकल्ले (पत्ता गोभी) का रस पीने से ठीक हो जाता है| एक-एक कप तीन बार पिएं| इसके कच्चे पत्ते भी खा सकते हैं| इसका ताजा रस ही लाभ करता है| यह कम से कम दो सप्ताह पिएं|
5. आंतों की सूजन
कोलाइटिस (वृहद आंत्रिक प्रदाह) इस रोग में आंत में सूजन आ जाती है| रोगी को भ्रम हो जाता है कि उसे भोजन नहीं पचता| बात-बात में निराश होने वालों को प्राय: यह रोग हो जाता है| एक गिलास छाछ में चौथाई कप पालक का रस, एक कप करमकल्ले का रस मिला कर नित्य दिन में दो बार पिएं| कुछ ही दिनों में कोलाइटिस ठीक हो जाती है| अन्य उपचार है कि दो दिन उपवास रखें| तीसरे दिन एक गिलास पानी, तीन चम्मच शहद, आधे नींबू का रस मिलाकर पिएं| नाश्ते में एक कप गाजर का रस| भोजन में दही, एक कप गाजर का रस, चौथाई कप पालक का रस मिलाकर पिएं| शाम के भोजन में पपीता खाएं|
6. कब्ज
करमकल्ले के कच्चे पत्ते नित्य खाने से पुराना कब्ज दूर हो जाता है| शरीर में व्याप्त विजातीय पदार्थ, दोषपूर्ण पदार्थ बाहर निकल आटे हैं|
7. कैंसर
प्रात: खाली पेट सर्वप्रथम कम से कम आधा कप करमकल्ले का रस नित्य पिएं| इससे आरम्भिक अवस्था का कैंसर, बड़ी आंत का प्रवाह ठीक हो जाता है|
8. अनिद्रा
नींद की कमी, पथरी और मूत्र की रुकावट में करमकल्ला लाभदायक है| इसकी सब्जी घी से छोंककर बनानी चाहिए|