हिंग्वाष्टक चूर्ण के स्वास्थ्य लाभ |
![]() |
नुस्खा – सोंठ, कालीमिर्च, पीपल, अजवायन, सेंधा नमक, काला तथा सादा जीरा 10-10 ग्राम और हींग 2 ग्राम – सभी चीजों को अच्छी तरह कूट-पीसकर कपड़छन करके शीशी में भर लें| मात्रा व सेवन विधि – आधा चम्मच चूर्ण पानी से लें| यह वायु प्रकोप का तुरन्त शमन करता है| चूर्ण को घी में मिलाकर भी ले सकते हैं| इसका सेवन भोजन करने से पूर्व करें| हिंग्वाष्टक चूर्ण के स्वास्थ्य लाभ इस प्रकार हैं – गरम पानी के साथ सेवन करने से पेट में रुकी अपान वायु निकल जाती है| पेट का तनाव खत्म होता है| भोजन शीघ्र पचता है तथा वायु की बीमारी ठीक होती है| मन्दाग्नि दूर होती है| भूख खुलकर लगती है| |