हिन्दी पंचांग कैलेंडर
खसखस के स्वास्थ्य लाभ

खस या खसखस एक सुगंधित पौधा है। खसखस का इस्तेमाल सब्जी की ग्रेवी और सर्दी के दिनों में स्वादिष्ट हलवा बनाने के लिए किया जाता है। आइए जानें खसखस के स्वास्थ्य लाभ में से कुछ लाभों के बारे में|

1. पेचिश-दस्त
दो चम्मच खसखस में पानी डालकर, पीसकर चौथाई कप दही मिलाकर नित्य दो बार 6 घंटे के अंतर से खाने से पेचिश, दस्त और मरोड़ ठीक हो जाते हैं| खसखस की खीर बनाकर खाने से भी लाभ होता है|
2. शक्तिवर्धक
खसखस की खीर खाने से शक्ति बढ़ती है| दो चम्मच खसखस रात को पानी में भिगो दें, उसे पीसकर प्रात: स्वादानुसार मिश्री मिलाकर पानी में घोलकर लस्सी बनाकर पीने से गर्मी में मस्तिष्क ठंडा रहता है, और गर्मी कम लगती है| खसखस का शर्बत भी लाभदायक है|
3. चर्म रोग
(गर्मी में होने वाले चर्म रोग) गर्मी में प्राय: बच्चों के फोड़े-फुंसियां निकलती रहती हैं| खसखस का शर्बत नियमित देते रहने से गर्मी के मौसम में होने वाले चर्म रोग ठीक हो जाते हैं तथा खसखस का शर्बत नित्य पीते रहने से गर्मी के कारण होने वाले चरम रोग नहीं होते| संक्रामक चर्म रोग भी नियमित खसखस का शर्बत पीने से ठीक हो जाते हैं|