हिन्दी पंचांग कैलेंडर
खीरा के स्वास्थ्य लाभ

सलाद के रूप में सम्पूर्ण विश्व में खीरा का विशेष महत्त्व है। खीरा को सलाद के अतिरिक्त उपवास के समय फलाहार के रूप में प्रयोग किया जाता है। शरीर की भीतरी शुद्धि हो या बाहरी ठंडक, खीरा हर तरह से लाजवाब होता है। सलाद के रूप में सम्पूर्ण विश्व में खीरा का विशेष महत्त्व है। खीरा को सलाद के अतिरिक्त उपवास के समय फलाहार के रूप में प्रयोग किया जाता है।

1. वायु तथा पित्त
यह वायु तथा पित्तनाशक है| भोजन के साथ खाए जाने वाले सलाद में इसका प्रयोग अधिक लाभ करता है|
2. मधुमेह
खीरे का रस मधुमेह में लाभ करता है| इस रस में एक चम्मच नींबू और स्वादानुसार नमक मिला लेना चाहिए|
3. पथरी
खीरे का रस पथरी में लाभदायक है| इसका 250 ग्राम रस दिन में तीन बार नित्य पीना चाहिए| यह पेशाब की जलन और रुकावट में भी लाभकारी है|
4. घुटनों का दर्द
भोजन में लहसुन और खीरा अधिक मात्रा में खाने से घुटनों का दर्द दूर हो जाता है|
5. कालापन
खीरे के रस में रूई के फाहे को भिगोकर पलकों पर और आंखों के आस-पास रखें| फिर थोड़ी देर बाद हटा लें| दो-तीन सप्ताह तक प्रतिदिन ऐसा करने से आंख के नीचे तथा आसपास का कालापन दूर होने लगता है|