आम की गुठलियों से बने तेल से होते है कई फायदे |
डायबिटीज में करें इस्तेमाल मैंगो सीड ऑयल को डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जैसा कि, आप जानते होंगें आम की पत्तियों को मधुमेह के रोगियों के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। मैंगो सीड ऑयल डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। यह तेल विशेष रूप से शरीर में एनर्जी बनाए रखने का भी काम करती है। इसके साथ ही डायबिटीज मरीजों के शरीर में यह ग्लूकोज़ के अवशोषण को भी काफी स्लो कर देता है। ![]() हाई कोलेस्ट्रॉल मैंगो सीड ऑयल का इस्तेमाल हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित रोगियों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। यदि आप हाई कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं तो आपको अपनी डाइट में इस तेल को जरूर शामिल करना चाहिए। इस तेल का उपयोग करने से बॉडी में ब्लड फ्लो काफी तेजी से होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित लोगों को इस तेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। वेट मैनेजमेंट मैंगो सीड ऑयल का इस्तेमाल व्यापक रूप से वेट मैनेजमेंट के लिए भी किया जाता है। एक शोध के अनुसार आम या आम के बीज विशेष रूप से वजन को कंट्रोल करने में भी प्रभावी माने जाते हैं। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन के साथ ही मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाने का काम करता है। मिलेगी ग्लो इंग स्किन जिस तरह से आम का फेसपैक त्वचा के लिए फायदेमंद है उसी तरह से मैंगो सीड ऑयल को भी स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह आपकी स्किन को चमकदार बनाए रखने में मददगार होता है। इसके साथ ही यदि आप मुहाँसों की समस्या से पीड़ित हैं तो यह तेल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। एक अच्छी त्वचा के लिए नियमित तौर से मैंगो सीड ऑयल का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। |