अनार का जूस पीने के फायदे और कुछ नुकसान |
बाकी फलों की तरह अनार भी विटामिन सी से भरपूर होता है जो एक जरुरी एंटीऑक्सीडेंट है। जिसकी मदद से यह हमारे ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाएं रखने में मदद करता है। रोज़ाना अनार का जूस पीने से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है जो शरीर के लिए लाभदायक होती है। आयरन शरीर में ऑक्सीजन देने का काम करता है। इसका मतलब है कि आयरन हमारे पूरे शरीर के हर एक अंग को ऑक्सीजन देने का काम करता है। ![]() अनार का जूस पीने के फायदे और कुछ नुकसान - अनार का जूस पाचन शक्ति को मजबूत करता है – अनार का जूस फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए काम करता है। फाइबर, खाने का वो हिस्सा होता है जो पूरी तरह से पचा नहीं होता है। यह बिना पचा हुआ खाना शरीर से पानी लेता है और जैली की तरह बन जाता है। यह बॉडी वेस्ट को शरीर से आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है। यही काम अनार का जूस भी करता है। यह शरीर में से बॉडी वेस्ट निकालने में मदद करता है। इसलिए अनार के जूस को पेट खराब होने पर भी पीया जाता है। एंटी-ऑक्सीडेंट – जैसे कि आपको पहले ही बता दिया गया है कि अनार का जूस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है क्योंकि इसमें विटामिन सी पाया जाता है। जब खराब सेल हेल्दी सेल मिलते हैं तब एंटीऑक्सीडेंट खराब सेल को नष्ट करने का काम करता है। रोज़ाना अनार का जूस पीने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ती है जो खराब सेल को हमारे शरीर में नुकसान पहुंचाने से रोकती है। एंटी इंफ्लामेट्री – अनार का जूस उन लोगों का खासकर पीना चाहिए जिनको गठिया की बीमारी होती है। इससे आपको गठिया में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। ऐसा अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण होता है। जो शरीर में खराब सेल को नष्ट करने में मदद करता है। जिससे आंत और जोड़ो में दर्द कम होता है। सामान्य ब्लड प्रेशर – जब भी किसी को शरीर में खून की कमी होती है डॉक्टर अनार का जूस पीने के लिए कहते हैं। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी सामान्य रखने में मदद करता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर सामान्य नहीं रहता है तो आपको अनार का जूस जरुर पीना चाहिए। अगर आपके शरीर में खून की मात्रा ज्यादा हो जाती है आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। जिम जाने वाले लोगों के लिए फायदेमंद – रोज़ाना अनार का जूस पीने से शरीर में खून और ऑक्सीजन का बहाव सामान्य बना रहता है। अनार का जूस पीने से आपके शरीर को एक्ट्रा एनर्जी मिलती है जो आपको जिम के समय काम आती है। ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने से आपके शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है जो आपकी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ा देता है। जिससे आप जिम अच्छे से कर पाते हैं। स्वस्थ दिल – अनार का जूस हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को जमा नहीं होने देता है। साथ ही यह हमारे शरीर में खून का बहाव सामान्य बनाए रखने में मदद करता है जिससे हमारा दिल स्वस्थ रहता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने से दिल की बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है। स्ट्रोंग इम्यूनिटी – इस बात को अकसर हम नज़रअंदाज कर देते हैं कि अनार का जूस पीने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसलिए हमें अनार को इम्यून सिस्टम मजबूत करने वाले फलों में शामिल करना चाहिए। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल के गुण होने के कारण यह शरीर को बीमारियों से बचाता है। और इम्यून सिस्टम की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। स्वस्थ दिमाग – अनार का जूस रोज़ाना पीने से हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है। हीमोग्लोबिन पूरे शरीर में ऑक्सीजन को पहुंचाने में मदद करता है। हीमोग्लोबिन की मात्रा अधिक होने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाएगी। ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने से सभी अंगो को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगी। दिमाग को अच्छा मात्र में ऑक्सीजन मिलने से यह ज्यादा अच्छे से काम करेगा साथ ही याद करने की क्षमता भी बढ़ेगी। स्वस्थ मुंह – अनार का जूस हमारे शरीर के साथ साथ हमारे मुंह को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह हमारे मुंह में गंदी परत जमने नहीं देता है। हाइड्रो-अल्कोहल एक्सट्रेक्ट होने के कारण यह परत के जमने के आसार कम कर देता है। अनार के जूस से नुकसान – इतना फायदेमंद फल या जूस का अधिक सेवन करने से नुकसान हो सकता है। जितने इसके फायदे होते हैं अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में कर लिया जाए तो सभी फायदो को नष्ट कर सकता है। एक गिलास अनार के जूस में 144 कैलोरी होती है जो वज़न करने में मुश्किल पैदा कर सकता है। शुगर ज्यादा होने से यह शरीर में सुगर लेवल की मात्रा को बढ़ा सकता है। इसलिए उन लोगों को अनार के जूस का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए जिनको डायबिटीज है। अगर आप पहले से कोई दवाई ले रहें हों तो अनार के जूस को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से जरुर सलाह ले लें। खासकर अगर आप कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए दवाई ले रहें हैं। |