हिन्दी पंचांग कैलेंडर
अपामार्ग के फायदे और नुकसान

अपामार्ग के फायदे और नुकसान -





अपामार्ग के फायदे -
विभिन्‍न प्रकार की औषधीयों के निर्माण में अपामार्ग पौधे का उपयोग किया जाता है। इस पौधे की पत्तियों और तने का विशेष उपयोग किया जाता है। आइए जाने आप अपामार्ग का उपयोग किन स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को दूर करने के लिए कर सकते हैं। आइए विस्‍तार से जाने अपामार्ग का पौधा के फायदे ।

अपामार्ग के फायदे वजन कम करने में -
क्‍या आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, यदि ऐसा है तो अपामार्ग के लाभ प्राप्‍त किये जा सकते हैं। नियमित रूप से सुबह और शाम इस जड़ी बूटी से बने काढ़े का सेवन करने पर यह आपके वजन को नियंत्रित कर सकता है। यह कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। शरीर पर अतिरिक्‍त कोलेस्‍ट्रॉल के कारण ही वजन बढ़ता है। इसके अलावा अपामार्ग का पौधा शरीर में वसा की जमावट को भी कम करता है। जिससे आपके शरीर का वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। आप वजन कम करने वाले अन्‍य उपायों के साथ ही अपामार्ग के औषधीय गुणों का उपयोग कर सकते हैं।

अपामार्ग के लाभ खून बढ़ाने के लिए –
आपके कमजोर शरीर का एक प्रमुख कारण खून की कमी हो सकती है। खून की कमी आपके लिए कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को बढ़ा सकती है। लेकिन यदि आप अपामार्ग का उपयोग करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। यह जड़ी बूटी शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में मदद कर सकती है। इस समस्‍या का उपचार करने के लिए इस जड़ी बूटी का पेस्‍ट बनाएं और अपने आहार में इसे शामिल करें। एनीमिया के लक्षणों से छुटकारा पाने के लिए सप्‍ताह में कम से कम 2-3 बार लें। अपामार्ग का फल पचने में मुश्किल होता है। इसके अलावा यह रक्‍तस्राव विकारों को नियंत्रित करने और उपचार में भी मदद करता है।

अपामार्ग का उपयोग अस्‍थमा को ठीक करे -
यदि आपके आसपास कोई अस्‍थमा रोगी है तो आप उसका उपचार अपामार्ग से कर सकते हैं। इस जड़ी बूटी में अस्‍थमा जैसी स्‍वशन समस्‍याओं का उपचार करने वाले गुण होते हैं। अपामार्ग का पौधा वायु मार्ग को खोलकर सांस लेने में मदद करता है। किसी अस्‍थमा रोगी को नियमित रूप से इस जड़ी बूटी के काढ़े का सेवन कराया जाए तो यह उनके लिए फायदेमंद होता है। आप स्‍वाभाविक रूप से अस्‍थमा का उपचार करने के लिए इस जड़ी बूटी का उपभोग कर सकते हैं।

चिरचिटा के लाभ भूख नियंत्रित -
अपामार्ग जड़ी बूटी का उपयोग भूख को नियंत्रित कर सकता है। क्‍योंकि इस जड़ी बूटी में वात और कफ दोनो ही प्रकार के दोषों को नियंत्रित करने की क्षमता होती है। ये ऐसी बीमारियां हैं जिनमे अनियंत्रित भूख अहम भूमिका निभाती है। किसी भी आयु वर्ग के लोगों के द्वारा इस जड़ी बूटी का उपभोग किया जा सकता है। आप अपामार्ग को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। आप इसे दलिया के साथ मिलाकर रोगी को खिला सकते हैं। वे जल्‍द ही अपनी बीमारी से ठीक हो जाएंगे।


अपामार्ग के नुकसान –
जैसा कि हम जानते हैं कि यह एक औषधीय जड़ी बूटी है जो हमारे लिए फायदेमंद होती है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। अधिक मात्रा में सेवन करने से यह उल्‍टी का कारण हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। स्‍तनपान कराने वाली महिलाओं को भी सीमित समय के लिए बहुत ही कम मात्रा में इसका सेवन किया जाना चाहिए।