अमचूर के फायदे और नुकसान - 1 |
अमचूर के फायदे और नुकसान - ![]() अमचूर पाउडर के फायदे – आम के फायदों की तरह ही अमचूर के भी फायदे देखे गए हैं। यह भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेख के इस भाग में हम शरीर के लिए अमचूर के फायदे बता रहे हैं। यहां इस बात का ध्यान रखें कि अमचूर लेख में शामिल किसी भी बीमारी का डॉक्टरी उपचार नहीं है। यह समस्या से बचाव या उसके लक्षण को कम करने में कुछ हद तक मददगार हो सकता है। गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में डॉक्टरी इलाज अनिवार्य है। 1. वजन कम करने में फायदेमंद – अमचूर का उपयोग वजन घटाने में सहायक माना जा सकता है। कारण यह है कि इसमें विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें फाइबर भी होता है। वहीं, इस संबंध में किए गए शोध में पाया गया है कि विटामिन-सी एक बेहतर एंटीऑक्सीडेंट है, जो वजन कम करने का काम कर सकता है। साथ ही एक अन्य शोध में यह माना गया है कि फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ वजन कम करने में सहायक माने जाते हैं। इसलिए, यह कहा जा सकता है कि अमचूर पाउडर के फायदे वजन घटाने के प्रयास में एक लाभकारी विकल्प साबित हो सकता है। इसके अलावा, एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में यह जिक्र मिलता है कि सूखे आम का सप्लीमेंट बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि वजन को नियंत्रित करने में अमचूर कुछ हद तक लाभकारी हो सकता है। हालांकि, सीधे तौर पर यह किस प्रकार फायदेमंद होगा, इसे लेकर अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है। 2. कैंसर की रोकथाम के लिए अमचूर के लाभ – एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार आम में मैंगीफेरीन नाम का एक तत्व पाया जाता है। खास यह है कि यह तत्व केवल आम के गूदे में ही नहीं, बल्कि उसके छिलके, पत्तियों और पेड़ की छाल में भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। वहीं, इसी शोध में जिक्र मिलता है कि मैंगीफेरीन नामक तत्व कैंसर के जोखिम को कम करने में कुछ हद तक मददगार हो सकता है। जैसा कि लेख में पहले ही बताया जा चुका है कि अमचूर कच्चे आमों को सुखाकर बनाया जाने वाला पाउडर है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि अमचूर का सेवन कैंसर से बचाव में लाभकारी हो सकता है। हालांकि, सीधे तौर पर यह कितना प्रभावकारी होगा, इस पर सटीक शोध की आवश्यकता है। वहीं, इस बात का भी ध्यान रखें कि अमचूर कैंसर का इलाज नहीं है। अगर कोई कैंसर से जूझ रहा है, तो इसका डॉक्टरी उपचार जरूरी है। 3. मधुमेह की समस्या में अमचूर के फायदे – अमचूर का इस्तेमाल डायबिटीज की समस्या से राहत पहुंचाने का भी काम कर सकता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि आम में मैंगीफेरीन नामक तत्व पाया जाता है, जो अमचूर में भी मौजूद हो सकता है। मैंगीफेरीन, कैंसर के साथ-साथ संक्रमण, हृदय संबंधी बीमारी और डायबिटीज की समस्या में भी लाभकारी माना जाता है। इसी वजह से यह कहा जा सकता है कि डायबिटीज से परेशान लोग अमचूर का इस्तेमाल एक विकल्प के तौर पर कर सकते हैं। हालांकि, सीधे तौर पर अमचूर किस प्रकार लाभदायक हो सकता है, इस पर फिलहाल और शोध की आवश्यकता है। 4. आंखों के लिए अमचूर पाउडर के फायदे – आंखों के लिए अमचूर फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में जिक्र मिलता है कि आम में बीटा-कैरोटीन नामक तत्व पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त होता है। बीटा-कैरोटीन की मौजूदगी मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकती है। वहीं, अमचूर आम से बनाया जाता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि बताए गए गुण अमचूर में भी हो सकते हैं, जिसका सेवन आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। फिलहाल, इस विषय पर अभी और सटीक शोध की आवश्यकता है। 5. पाचन में सुधार करने के लिए अमचूर का उपयोग – खराब पाचन जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए भी अमचूर का उपयोग किया जा सकता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि अमचूर में फाइबर कि मात्रा पाई जाती है और फाइबर पाचन में सुधार करने के साथ-साथ कब्ज जैसी समस्याओं से निजात दिला सकता है। हालांकि, यह सीधे तौर पर किस प्रकार पाचन के लिए लाभदायक हो सकता है, इस पर फिलहाल और शोध की आवश्यकता है। 6. हृदय के लिए अमचूर – अमचूर का उपयोग हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भी किया जा सकता है। चूहों पर किए गए एक शोध में पाया गया कि रक्त में लिपिड (फैट) बढ़ने के कारण गंभीर हृदय रोगों का जोखिम पैदा हो सकता है। रक्त में लिपिड बढ़ने की स्थिति को हाइपरलिपिडिमिया कहा जाता है और अमचूर के उपयोग से इसे कम किया जा सकता है। शोध के अनुसार, अमचूर में एंटीहाइपरलिपेमिक गुण पाए जाते हैं, जो सीरम कोलेस्ट्रॉल, वीएलडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए, कहा जा सकता है कि अमचूर का सेवन रक्त में लिपिड या कोलेस्ट्रोल बढ़ने के कारण होने वाले हृदय रोग का जोखिम कम कर सकता है। अमचूर के नुकसान – अमचूर खाने के नुकसान के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं पर डालिए एक नजर।
|