हिन्दी पंचांग कैलेंडर
अनार के पत्ते के
फायदे और नुकसान - 2

अनार के पत्ते के फायदे और नुकसान -





अनार के पत्ते के फायदे और नुकसान -

अनार के पत्ते के गुण पेट दर्द का इलाज करें –
पाचन प्रिकया के लिए अनार के पत्ते फायदेमंद होते हैं। यदि आप पेट दर्द और इससे जुडी अन्‍य समस्‍याओं से ग्रसित हैं तो अनार के पत्ते औषधी के रूप में ले सकते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्‍व और खनिज पदार्थ पाचन क्रिया को उत्‍तेजित करने में सहायक होते हैं। जिससे आपके शरीर को पर्याप्‍त ऊर्जा प्राप्‍त होती है साथ ही यह पाचन में होने वाली परेशानियों को दूर कर सकता है। इसके लिए आप अनार के पत्तों की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा विकल्‍प के रूप में आप अनार के पत्तों से बने कैप्‍सूल और अन्‍य दवाओं का भी सेवन कर सकते हैं।

अनार के पत्तों के फायदे एक्जिमा के लिए –
त्‍वचा में होने वाली पुरानी खुजली को एक्जिमा कहा जाता है। एक्जिमा एक चिकित्‍सीय लक्षण है जो सूजन के रूप में जानी जाती है। एक्जिमा होने पर त्वचा में छोटे-छोटे दाने आ जाते हैं। लेकिन एक्जिमा का प्राकृतिक इलाज करने के लिए आप अनार के पत्तों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप अनार के पत्तों का पेस्‍ट बनाएं और प्रभ‍ावित क्षेत्र में इस पेस्ट को लगाएं। यह आपको एक्जिमा के लक्षणों से छुटकारा दिला सकता है।

अनार के पत्ते खाने के फायदे मुंह के छाले ठीक करने में –
मौखिक स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं विशेष रूप से छाले का इलाज अनार के पत्ते से कर सकते हैं। अनार के पत्तों में मौजूद एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण मुंह में मौजूद बैक्‍टीरिया को नष्‍ट करने में मदद करते हैं। इस तरह से आप अपने मुंह में होने वाले छालों का इलाज करने के लिए अनार के पत्तों से बने जूस का उपयोग कर सकते हैं।

अनार के पत्तों का औषधीय उपयोग दस्‍त के लिए –
जो लोग दस्‍त से परेशान हैं उनके लिए अनार के पत्ते दवा का काम कर सकते हैं। दस्‍त का इलाज करने के लिए अनार के पत्ते के जूस का सेवन किया जाना चाहिए। इसके लिए आप अनार के जूस के साथ अनार के पत्ते के रस को मिलाकर सेवन करें। यह पेचिश सहित दस्‍त और आंतों संबंधी समस्‍याओं का इलाज करने में प्रभावी होता है।


अनार के पत्ते के नुकसान –
स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के लिए अनार के पत्तों का उपयाग बहुत ही लोकप्रिय हो रहा है। अब तक अनार के पत्तों से होन वाले संभावित नुकसानों की जानकारी प्राप्‍त नहीं है। लेकिन फिर भी आपको सलाह दी जाती है कि अधिक मात्रा में अनार के पत्तों का सेवन नहीं करना चाहिए।