हिन्दी पंचांग कैलेंडर
अमचूर के फायदे और नुकसान - 2

अमचूर के 11 फायदे और नुकसान -





अमचूर पाउडर के फायदे –
आम के फायदों की तरह ही अमचूर के भी फायदे देखे गए हैं। यह भी कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेख के इस भाग में हम शरीर के लिए अमचूर के फायदे बता रहे हैं। यहां इस बात का ध्यान रखें कि अमचूर लेख में शामिल किसी भी बीमारी का डॉक्टरी उपचार नहीं है। यह समस्या से बचाव या उसके लक्षण को कम करने में कुछ हद तक मददगार हो सकता है। गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में डॉक्टरी इलाज अनिवार्य है।

7. एनीमिया की समस्या को कम करने के लिए अमचूर के लाभ –
एनीमिया की समस्या यानी शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होना। इसके होने के पीछे आयरन की कमी हो सकती है। इस समस्या में अमचूर मददगार हो सकता है। वहीं, सूखे आम में, जिससे अमचूर बनाया जाता है, आयरन मौजूद होता है, जो शरीर में आयरन की मात्रा को बनाए रखने में मददगार हो सकता है।

8. स्कर्वी के उपचार में अमचूर के फायदे –
स्कर्वी विटामिन-सी की कमी से होने वाला एक रोग है। आमतौर पर इस बीमारी में मसूड़ों से खून आना, थकावट और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। वहीं, सूखे आम में (जिससे अमचूर बनाया जाता है) विटामिन-सी पाया जाता है, जिससे शरीर में विटामिन-सी की पूर्ति की जा सकती है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि अमचूर पाउडर के फायदे में स्कर्वी जैसी समस्या से छुटकारा पाना भी शामिल हो सकता है। हालांकि, इस विषय पर और अध्ययन की आवश्यकता है।

9. डिटॉक्सिफिकेशन में अमचूर के फायदे –
आम में पाया जाने वाला तत्व मैंगीफेरीन कई औषधीय गुणों से युक्त होता है, जिसमें से एक यह भी है कि यह अपने एंटी-स्कैवेंजिंग गुण के कारण मानव शरीर को जहरीले प्रभाव से बचाने का काम कर सकता है। सीधे तौर पर समझें, तो यह डिटॉक्सिफिकेशन यानी अशुद्धियों को दूर करने में मदद कर सकता है। अमचूर कच्चे आमों को सुखाकर बनाया जाने वाला पाउडर है। इस कारण ऐसा माना जा सकता है कि यह गुण अमचूर में भी मौजूद रह सकते हैं।

10. एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अमचूर –
एनसीबीआई के एक शोध से पता चलता है कि आम के विभिन्न भाग (गूदा, छाल व जड़ आदि) में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इससे अलावा, इसमें मौजूद खास तत्व मैंगीफेरीन भी एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि यह गुण अमचूर में भी मौजूद हो सकता है, जो शरीर की सूजन संबंधी समस्याओं में लाभकारी हो सकता है। फिलहाल, इस विषय पर अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है।

11. एंटी बैक्टीरियल गुण के लिए अमचूर बेनिफिट्स –
बैक्टीरियल संक्रमण से बचने में भी अमचूर का उपयोग किया जा सकता है। शोध में पाया गया कि अमचूर में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। ये गुण बैक्टीरियल संक्रमण के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकते हैं।

अमचूर के नुकसान –
अमचूर खाने के नुकसान के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं पर डालिए एक नजर।
  1. अमचूर विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है। इस कारण इसका अधिक सेवन पेट से संबंधित समस्याओं जैसे :- गैस, मतली और डायरिया का कारण बन सकता है ।
  2. जिन लोगों को किडनी में पथरी की शिकायत है, उन्हें इसके उपयोग से बचना चाहिए, क्योंकि विटामिन-सी की मौजूदगी इस समस्या को बढ़ा सकती है।
  3. कुछ लोगों में इसे खाने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है।
  4. इसकी तासीर ठंडी होने के कारण कभी-कभी अमचूर पाउडर खांसी, जुकाम और गले की खराश की वजह बन सकता है। हालांकि, इससे जुड़े वैज्ञानिक शोध का अभाव है।