अपामार्ग के फायदे और नुकसान |
अपामार्ग के फायदे और नुकसान - ![]() अपामार्ग के फायदे - विभिन्न प्रकार की औषधीयों के निर्माण में अपामार्ग पौधे का उपयोग किया जाता है। इस पौधे की पत्तियों और तने का विशेष उपयोग किया जाता है। आइए जाने आप अपामार्ग का उपयोग किन स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए कर सकते हैं। आइए विस्तार से जाने अपामार्ग का पौधा के फायदे । अपामार्ग के फायदे से करें बवासीर का इलाज - सामान्य रूप से बवासीर एक गंभीर समस्या है। यह ऐसी समस्या है जो रोगी को आंतरिक रूप से कमजोर करने के साथ ही उसे शर्मिंदगी का भी अनुभव कराती है। लेकिन आप अपामार्ग की पत्तियों का उपयोग कर बवासीर का इलाज कर सकते हैं। इसके लिए आप अपामार्ग की ताजा पत्तियां लें और पानी में अच्छी तरह से साफ करने के बाद इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को तिल के तेल के साथ मिलाएं और प्रभावित क्षेत्र में लगाएं। अपामार्ग का उपयोग बवासीर के दौरान होने वाले रक्तस्राव को प्रभावी तरीके से रोक सकता है। अपामार्ग के प्रयोग से करें दस्त का इलाज - बच्चों और बुर्जुगों में अक्सर दस्त की समस्या होती है। दस्त आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा दस्त होने पर आपके शरीर में पोषक तत्वों और पानी की कमी भी हो सकती है। इसलिए समय पर इसका उपचार किया जाना चाहिए। दस्त का इलाज करने के लिए आप अपामार्ग की सूखी पतितयों का पाउडर बनाएं। इस पाउडर को शहद या मिश्री के साथ दिन में दो बार सेवन करें। इसके अलावा दस्त को ठीक करने के लिए हर 3 घंटे के बाद इसकी ताजा पत्तियों के रस की 5-10 मिलीलीटर मात्रा का सेवन करें। यह दस्त के उपचार में सहायक होता है। अपामार्ग का पौधा के फायदे बांझपन में – यह एक औषधीय जड़ी बूटी है जो स्वास्थ्य लाभ दिलाने के साथ ही प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। यह ऐसी जड़ी बूटी है जो सामान्य रूप से कहीं भी उपलब्ध हो सकती है। विशेष रूप से इसे हम खरपतवार समझते हैं। इस जड़ी बूटी का उपयोग कर कुछ विशेष स्त्री रोगों का उपचार किया जा सकता है। यदि कोई महिला गर्भवती नहीं हो पाती है तो अपामार्ग का उपयोग फायदेमंद होता है। इसके लिए ताजा अपामार्ग पंचंगा जिसमें पत्ते, फूल, तना, जड़ और फल सभी आते हैं। इनका बराबर मात्रा में मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण की 10 ग्राम मात्रा को 300 मिली लीटर दूध में पकाएं। इस मिश्रण का केवल चार दिन तक सुबह खाली पेट सेवन करें। और अगले तीन मासिक धर्म चक्र तक ऐसा करें। अपामार्ग का यह उपयोग गर्भवती होने में मदद कर सकता है। अपामार्ग के नुकसान – जैसा कि हम जानते हैं कि यह एक औषधीय जड़ी बूटी है जो हमारे लिए फायदेमंद होती है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। अधिक मात्रा में सेवन करने से यह उल्टी का कारण हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी सीमित समय के लिए बहुत ही कम मात्रा में इसका सेवन किया जाना चाहिए। |