हिन्दी पंचांग कैलेंडर
अंगूर के फायदे और नुकसान

अंगूर खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही सेहतमंद भी होते हैं। अंगूर को लेकर सभी की पसंद अलग- अलग होती है और इनको खाना भी आसान होता है। अंगूर के फायदे के बारे में जानने के बाद आप इन्हें डाइट में जरुर शामिल करना चाहेंगे। अंगूर खाने के फायदे से जुड़ी सारी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।





एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं अंगूर के फायदे
अंगूर के फायदे अधिकतर इसमें एंटीऑक्सीडेंट के कारण जाने जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह हमें बीमारियों से बचाकर रखने में मदद करते हैं। शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अच्छी होने के कारण बीमारी होने के आसार बहुत कम हो जाते हैं। अगर शरीर में कोई बीमारी प्रेवेश करती है तो एंटीऑक्सीडेंट बीमारी बढ़ने से पहले खत्म कर देते हैं। इसलिए शरीर में एंटीऑक्सीडेंट होने बेहद जरुरी हैं।

अंगूर खाने के फायदे इंफेक्शन से दूर रखने में मदद
बीमारी या इंफेक्शन से लड़ने के लिए विटामिन सी का सेवन करना बहुत जरुरी है। अंगूर के फायदे विटामिन सी के कारण सबसे ज्यादा हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको खांसी- जुकाम है तो इस समय में विटामिन सी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए जिससे बीमारी से राहत मिल सके। विटामिन सी इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है और शरीर को बीमारियों से दूर रखने में भी मदद करता है।

अंगूर के गुण हड्डियों को मजबूत बनाते हैं
अंगूर में हड्डियों को मजबूत करने के लिए कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जैसे कि कैल्शियम, विटामिन के, पोटैशियम, मैग्नीज, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम। चूहों पर किए गए अध्ययन में भी साफ- साफ दिखा है कि अंगूर के अर्क का सेवन करने हड्डियां मजबूत होती हैं लेकिन यह अध्ययन इंसान पर नहीं किया गया है। इसलिए अंगूर खाने के फायदे इंसान की हड्डियों को मजबूत बनाने से जुड़ा अध्ययन अभी नहीं किया है जिसमें इस बात की पुष्टि की जा सकें।

अंगूर के फायदे सामान्य ब्लड प्रेशर के लिए
अंगूर के लाभ ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने के लिए शरीर में पोटैशियम होना बेहद जरुरी है। और आपको बता दें कि 1 कप अंगूर में 288 एमजी पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने में बहुत मदद करता है। ब्लड प्रेशर हाई होने से दिल की बीमारी होने के आसार बहुत ज्यादा हो जाते हैं। अगर शरीर में पोटैशियम की मात्रा सही बनी रहेगी तो ब्लड प्रेशर भी सामान्य बना रहेगा। इसलिए अंगूर का सेवन जरुर करें।

अंगूर खाने के फायदे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए
अंगूर के फायदे कोलेस्ट्रॉल सामान्य बनाए रखने के लिए भी जाने जाते हैं। एक अध्ययन में 69 लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल था जिनको एक दिन में 3 कप (500 ग्राम) लाल अंगूर 8 हफ्तों तक खाने के लिए कहा गया। अध्ययन पूरा होने के बाद यह पता चला कि उन लोगों में खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हुआ है। इसलिए सभी हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को डाइट में अंगूर शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसके बावजूद आप डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

सेहतमंद दिल के लिए अंगूर के गुण
जैसा कि आपको ऊपर बताया गया है कि अंगूर के फायदे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। और यह दोनों ही दिल को सेहतमंद रखने के लिए जरुरी हैं। अंगूर में भरपूर मात्रा में फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है जो दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी हैं।

अंगूर के फायदे डायबिटीज के लिए
अंगूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स से यह पता चलता है कि कौन- सा खाना कितनी जल्दी ब्लड शुगर लेवल बढ़ाता है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने का मतलब है कि अंगूर जल्दी से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाते हैं। इसलिए इनको डायबिटीज से गुजर रह लोगों के लिए अच्छी बात कही जा सकती है। लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर से सलाह जरुर लें। एक अध्ययन में 38 आदमियों को 16 हफ्तों तक 20 ग्राम अंगूर का अर्क खाने के लिए कहा गया। अध्ययन खत्म होने के बाद इनके ब्लड शुगर लेवल कम दिखाई दिए हैं।

कब्ज से राहत पाने के लिए अंगूर खाने के फायदे
अंगूर के फायदे कब्ज की परेशानी से भी राहत देने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि अंगूर में फाइबर पाया जाता है जो पाचन शक्ति को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सही मात्रा में फाइबर और पानी का सेवन करने से कब्ज की परेशानी दूर रहती है। कब्ज की परेशानी होने पर घरेलू उपाय भी जरुर अपनाकर देखने चाहिए।

अंगूर के गुण आंखों के लिए
अंगूर के फायदे आंखों के लिए भी कई सारे हैं। अंगूर में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन पाए जाते हैं जो आंखों को बीमारी से बचाने में मदद करते हैं। यह दोनों तत्व आंखों के रेटीना को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

अंगूर के फायदे त्वचा के लिए
अंगूर के फायदे सेहत के साथ- साथ त्वचा के फायदे भी कई सारे हैं। त्वचा के लिए अंगूर को कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। अंगूर को सनबर्न, त्वचा को कोमल आदि के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अंगूर में मौजूद पौष्टिक तत्व त्वचा को सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं। अंगूर का इस्तेमाल त्वचा के लिए करने के लिए सबसे आसान तरीका है कि कुछ अंगूर लें और इनको हाथों से कुचल लें। अब इनको त्वचा पर लगा लें और 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा कोमल हो जाती है और त्वचा को कई सारे पौष्टिक आहार भी मिल जाते हैं।

अंगूर खाने के फायदे बालों के लिए
जैसे अंगूर के फायदे त्वचा के लिए हैं वैसे ही अंगूर के फायदे बालों के लिए भी हैं। अंगूर में मौजूद पौष्टिक तत्व बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जैसे त्वचा के लिए अंगूर का इस्तेमाल किया जाता है वैसे ही बालों के लिए भी किया जा सकता है। सबसे पहले अंगूर लें और इन्हें कुचल लें। अब कुचले हुए अंगूरों को बालों की जड़ों में लगा लें। कुछ समय बाद बालों को शैंपू से धो लें। ऐसा करने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं जिससे बालों का झड़ना कम होने में मदद मिलती है।

अंगूर का सेवन कब करना चाहिए?
वैसे कहा जाए तो फल खाने का हर समय अच्छा होता है। अंगूर को आप ब्रेकफास्ट, लंच या स्नैक्स टाइम में खा सकते हैं। रात को फल खाने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि अधिकतर फल थोड़ी मात्रा में एसिडिक होते हैं। एसिडिक होने के कारण रात में पेट में परेशानी हो सकती है। इसलिए फलों का सेवन हो सके तो ब्रेकफास्ट, लंच या स्नैक्स टाइम में कर सकते हैं। अमेरिकी कृषि विभाग के माई प्लेट दिशानिर्देश के अनुसार एक दिन में 1.5 से 2 कप अंगूर का ही सेवन करना चाहिए। इससे अधिक मात्रा में अंगूर खाने से अंगूर के नुकसान हो सकते हैं।

अंगूर के नुकसान
वैसे तो अंगूर के नुकसान अंगूर के फायदे के मुकाबले कम हैं लेकिन इनकी भी जानकारी होनी जरुरी है। अंगूर से होने वाले नुकसान अंगूर का सेवन अधिक मात्रा में करने के बाद ही होते हैं। अगर आपने अंगूर का सेवन अधिक मात्रा में कर लिया गया तो आपको क्या नुकसान हो सकते हैं से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
  • अंगूर के फायदे कब्ज से राहत पाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में कर लिया जाए तो पेट में परेशानी भी हो सकती है जैसे कि पेट दर्द, दस्त, गैस, कब्ज आदि।
  • डायबिटीज से गुजर रह लोग डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही अंगूर का सेवन करें।
  • इसके साथ ही गर्भवति महिलाओं को अंगूर का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन पाचन शक्ति में परेशानी दे सकती है जिससे दस्त की दिक्कत हो सकती है।
  • अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा या कम हो सकता है।
  • अंगूर सामान्य मात्रा से ज्यादा खाने पर वजन भी बढ़ सकता है।
  • अगर आपको किसी और फल से सेवन है तो अंगूर खाने से पहले भी डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

आखिर में
गर्मियों में अंगूर का सेवन जरुर करें जिससे आपको अंगूर के फायदे आपको आसानी से मिल सके। अंगूर के फायदे सेहत से लेकर त्वचा और त्वचा से लेकर बालों के लिए मौजूद हैं। अंगूर को डाइट में बहुत सारे तरीको से शामिल कर सकते हैं। अपनी नए आइडिया की मदद से भी अंगूर का सेवन किया जा सकता है। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि अंगूर ज्यादा मात्रा में ना खाएं। ज्यादा मात्रा में खाने से आपको इसके नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।