अगर अचानक हो रही है पैसों को तंगी, तो हो सकती है ये वजह

अगर अचानक हो रही है पैसों को तंगी, तो हो सकती है ये वजह

हिन्दू धर्म ग्रंथों में ॐ या ओम को ही एक मात्र मंत्र माना गया है। प्रत्येक मंत्रों के आगे इस मंत्र का प्रयोग होता है। तंत्र योग में एकाक्षर मंत्रों का भी विशेष महत्व है। देवनागरी लिपि के प्रत्येक शब्द में अनुस्वार लगाकर उन्हें मंत्र का स्वरूप दिया गया है। उदाहरण के तौर पर कं, खं, गं, घं आदि। इसी तरह श्रीं, क्लीं, ह्रीं, हूं, फट् आदि भी एकाक्षरी मंत्रों में गिने जाते हैं। नम या नमो से शुरू होने वाले मंत्र नहीं बल्कि नमस्कार होते हैं। आओ जानते हैं इस धवनि का रहस्य।

अक्सर कभी-कभी हम महसूस करते हैं कि बहुत मेहनत करने पर भी उसका उचित फल प्राप्त नहीं हो रहा है। पैसा घर में आता है लेकिन टिकता नहीं है। परिस्थितियां ऐसी भी हो जाती हैं कि बनते काम बिगड़ने लगते हैं और घर में पैसों की तंगी होने लगती है। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा है तो इसकी कई वजह हो सकती हैं। घर में वास्तु दोष होने से भी पैसों की तंगी और अन्य समस्याएं होने लगती हैं। जाने-अनजाने हम घर में कुछ बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। जिसकी वजह से हमें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आज हम बताने जा रहें हैं, कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जिनपर ध्यान न देने से धन की किल्लत होने लगती है।

वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है। इस दिशा के स्वामी कोषाध्यक्ष कुबेर हैं। इस दिशा के दूषित होने पर आपको धन संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए भूलकर भी उत्तर दिशा में गंदगी नहीं करनी चाहिए। इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा और खाली रखना चाहिए। उत्तर दिशा को कभी ऊंचा भी नहीं रखना चाहिए।

उत्तर दिशा में पानी का स्थान बनाना सही रहता है। यदि आपके घर में पानी का बहाव दक्षिण दिशा की ओर है तो घर में पैसों की किल्लत होने लगती है। पैसा संचय नहीं हो पाता है।

अगर आपके घर का कोई नल टूटा हुआ है और हर समय पानी बहता रहता है तो आपको पैसों की किल्लत होने लगती है। इसलिए तुरंत नल ठीक करवा लेना चाहिए। नल से पानी टपकना शुभ नहीं रहता है। जिस तरह से पानी बहता है उसी तरह आपके घर का पैसा बह जाता है।

बाथरूम एक ऐसा स्थान है, जहां पानी का ही काम होता है, लेकिन काम करने का बाद बाथरूम की सफाई करके उसे सुखा देना चाहिए। गीला बाथरूम कर्ज का कारण बनता है। जिससे आपको आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं।

रात के समय रसोईघर में कभी जूठे बर्तन छोड़कर नहीं सोना चाहिए। हमेशा बर्तन और रसोई को साफ करके ही सोना चाहिए। किचन में कभी दवाइयों का डिब्बा नहीं रखना चाहिए। कुछ लोगों के यहां चूल्हे पर हर समय बर्तन चढ़े होते हैं, ऐसा करना भी सही नहीं रहता है।

हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि घर के सामने कोई ऐसी चीज नहीं हो जो मार्ग को अवरूद्ध करती हो। घर के मुख्य द्वार के सामने पेड़, बिजली का खंभा या बड़ा पत्थर आदि चीजें बिलकुल नहीं होनी चाहिेए। इससे आपके परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।