इसलिए घर में मछलियों का जोड़ा रखना माना जाता है शुभ

इसलिए घर में मछलियों का जोड़ा रखना माना जाता है शुभ

"वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर में मछलियों का जोड़ा रखने से मानसिक क्षमता मजबूत होती है। कहते हैं कि इससे घर के लोगों की निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।"

हिंदू धर्म में घर में मछलियों का जोड़ा रखना शुभ माना जाता है। आपने कई लोगों के घरों में मछलियों का जोड़ा देखा भी होगा। ऐसा कहा जाता है कि मछलियों का जोड़ा घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे वहां पर मौजूद सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। साथ ही घर में मछलियों का जोड़ा रखने से पारिवारिक कलह दूर होने की बात भी कही गई है। कहते हैं कि जिस घर में मछलियों का जोड़ा रखा होता है उस घर में रहने वालों के बीच प्रेम बना रहता है।

साथ ही इससे घर की आर्थिक स्थिति के मजबूत होने की बात भी कही गई है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि घर में मछलियों का जोड़ा रखने से मानसिक क्षमता मजबूत होती है। कहते हैं कि इससे घर के लोगों की निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। घर में मछलियों का जोड़ा रखने से सौभाग्य आने की बात भी कही गई है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में मछलियों का जोड़ा रखा होता है वहां पर रहने वालों का भाग्यपक्ष काफी मजबूत होता है। कहते हैं कि ऐसे लोगों को उनके प्रयासों में सफलता बहुत जल्द मिल जाती है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि मछलियों का जोड़ा घर में किस दिशा में रखा जा रहा है, इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए पूर्व, उत्तर या पूर्वोत्तर की दिशा शुभ मानी गई है। कहा जाता है कि सही दिशा में मछलियों का जोड़ा घर में रखने से कई लाभ हासिल होते हैं।

मालूम हो कि दुकान या दफ्तर में भी मछलियों का जोड़ा रखना शुभ माना गया है। कहा जाता है कि ऐसा करने से दुकान और दफ्तर का काम काफी अच्छा चलता है। इससे धनलाभ होता है।"