प्रोफेशन के अनुसार क्या हो आपके ऑफिस का कलर

प्रोफेशन के अनुसार क्या हो आपके ऑफिस का कलर

वास्तु शास्त्र में हर दिशा और ग्रहों का खास रंग बताया गया है। जिससे कम मेहनत में जल्दी तरक्की मिलती है।
वास्तु शास्त्र में हर दिशा और ग्रहों का खास रंग बताया गया है। रंगों के प्रभाव से मन और बुद्धि में तो सकारात्मक बदलाव होते ही हैं साथ ही ग्रहों और दिशाओं के देवताओं के बुरे प्रभाव भी खत्म होते हैं। इसलिए वास्तु शास्त्र में रंगों को खास माना गया है। यही बात आपके प्रोफेशन यानी व्यवसाय पर भी निर्भर करती है। यदि आपके ऑफिस की दीवारों का रंग आपके लिए शुभ है तो इसका अच्छा असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा और आपको कम मेहनत में ज्यादा तरक्की भी मिलेगी।

वास्तु के अनुसार, प्रोफेशन के अनुरूप आपके ऑफिस की दीवारों का रंग कैसा होना चाहिए इसकी जानकारी इस प्रकार है-
1.अगर आप डॉक्टर हैं तो आपके क्लिनिक या हॉस्पिटल का कलर सफेद या हल्का हरा होना चाहिए। इससे पेशेंट का मन भी शांत रहेगा।
2. अगर आप वकील हैं तो आपको अपने ऑफिस में नीला या कोई गहरा कलर पेंट करवाना चाहिए।
3. पेशे से अकाउंटेंट हैं तो आप लोग अपने ऑफिस पर सफेद या हल्का पीला कलर करवाएं।
4.शेयर मार्केट में काम करने वाले लोगों को अपने ऑफिस का कलर सफेद या नीला करवाना चाहिए।
5.कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट या कोई कोचिंग क्लास हो तो इसके लिए कोई भी हल्के रंग का उपयोग कर सकते हैं।
6.आप ट्रांसपोर्ट या संचार साधनों से जुड़ा कोई काम करते हैं तो आप अपने ऑफिस पर नीला या हरा रंग पेंट करवाएं।
7.आप लकड़ी, कंस्ट्रक्शन से संबंधित काम करते हैं या आप बिल्डर हैं तो आपके ऑफिस का रंग हरा या सफेद होना चाहिए।