बहुत पुराना है दीपक का इतिहास मोहन जोदड़ो सभ्यता में मिले थे प्रमाण

बहुत पुराना है दीपक का इतिहास मोहन जोदड़ो सभ्यता में मिले थे प्रमाण

रोशनी को त्योहार दीपावली का त्यौहार 7 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन घर को दीपों और लाईट्स से सजाया जाएगा। इस अवसर पर मिट्टी के दीपक जलाने का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में जब आप घर में दीपक जलाते हैं तो आप सोचते होंगे कि दीपक की खोज कैसे हुई होगी। इसको लेकर प्रमाणित साक्ष्य मोहन जोदड़ो सभ्यता की खुदाई के दौरान मिले थे जो 5000 साल से भी ज्यादा पुराने हैं। तो आज हम आपको बताते हैं कि हमारे देश में दीपक जलाने की परंपरा कहा सं आई।

दीपक, मोमबत्ती और कंदील के पहले मनुष्य ने आग जलाना सीख लिया था। शुरूआत में आग के लिए वनस्पति तेलों, पत्तियों और लकड़ियों को जलाया जाता था। विशषज्ञों का मानना है कि आग के अविष्कार के बाद मनुष्य ने आग को किसी ठोस वस्तु पर जलाना शुरू किया ताकि इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सके। ऐसा माना जाता है कि इसी दौरान मनुष्य ने दीपक की खोज की होगी।
विशेषज्ञों के मत के अनुसार शुरूआत में दीपक पत्थर को तराशकर बनाए गए होंगे। लेकिन धीरे-धीरे सभ्यता के विकास के साथ मिट्टी के दीपक बने। दीयाबत्ती या मोमबत्ती का आविष्कार भी 5 हजार साल से पहले हो गया था। इसके लिए वनस्पति तेल या जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल होता था। घरों में रोशनी के लिए मशालों, दीपकों और लालटेनों का विकास प्राचीन भारत, चीन और मिस्र की सभ्यताओं में हो गया था। वहीं हाथ में लेकर कहीं भी ले जा सकने वाली लालटेन का विकास रेलवे के साथ उन्नीसवीं सदी में हुआ। पैराफिन वैक्स जिसे आज मोम कहा जाता है उसे सन् 1830 में खोजा गया।
भारत में दीपक का इतिहास प्रामाणिक रूप से 5000 सालों से भी ज्यादा पुराना हैं जब इसे मोहन जोदड़ो के काल में जलाया जाता था। पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा की गई खुदाई के दौरान यहाँ मिट्टी के पके दीपक मिले थे। यहां कमरों में दियों के लिये आले या ताक़ बनाए गए थे, लटकाए जाने वाले दीप मिले हैं और सड़कों के दोनों ओर के घरों तथा भवनों के द्वार पर दीपक लगाए जाते थे। इन द्वारों में दीपों को रखने के लिए कमानदार नक्काशीवाले आलों का निर्माण किया गया था।
'घी' के अंदर एक सुगंध होती है जो जलने वाले स्थान पर काफी देर तक रहती है जिसकी वजह वह स्थान शुद्ध रहता है और इससे कई तरह की बीमारियों से भी बचाव होता है। इसके अलावा आध्यात्म के अनुसार हमारे शरीर में 7 ऊर्जा चक्र होते हैं, 'घी' का दिया जलाने से यह चक्र जागृत हो जाते है। इससे शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। वहीं अगर घी में लौंग डाल दिया जाए तो इससे निकलने वाला धुंआ घर के लिए एयर प्यूरीफायर का काम करता है। जो चर्म रोग से निजात मिलाने में मदद करता है।
मिट्टी का दिया पंच तत्व का प्रतीक है, इसे मिट्टी को पानी में गला कर बनाते हैं जो भूमि तत्व और जल तत्व का प्रतीक है, उसे बनाकर धूप और हवा से सुखाया जाता है जो आकाश तत्व और वायु तत्व के प्रतीक हैं फिर आग में तपाकर बनाया जाता है।