वास्तु दोष : घर के बाहर रंगोली बनाने से दूर होती है नेगेटिविटी

वास्तु दोष : घर के बाहर रंगोली बनाने से दूर होती है नेगेटिविटी

अगर घर में वास्तु दोष होता है तो उस घर में रहने वाले लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तुदोष के कारण घर में नेगेटिविटी भी रहती है जो सभी कामों में बाधाएं आती हैं। इसे दूर करने के लिए ज्योतिष में कई उपाय भी बताए गए हैं। ये उपाय करने पर घर में सकारात्मकता रहती है और वास्तु दोष से होने वाली परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। जानिए घर के दोष दूर करने के उपाय...

पहला उपाय
- घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर में पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला लेना चाहिए।
- इसके लिए समुद्री नमक यानी साबूत नमक (खड़ा नमक) इस उपाय के लिए श्रेष्ठ रहता है। इस उपाय से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

दूसरा उपाय
- घर में समय-समय पर गौमूत्र का छिड़काव करते रहना चाहिए। मान्यता है कि जिन घरों ये उपाय किया जाता है, वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
- गौमूत्र की तेज गंध से वातावरण में मौजूद हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। इससे स्वास्थ्य सही रहता है जो सकारात्मकता लाता है।

तीसरा उपाय
- हर रोज सुबह-सुबह घर के बाहर रंगोली बनानी चाहिए। घर के अंदर और बाहर अच्छी तरह से साफ-सफाई करने के बाद घर के बाहर रंगोली बनाएं।
- रंगोली को बहुत ही शुभ माना जाता है और इससे महालक्ष्मी की प्रसन्नता भी प्राप्त हो सकती है। जिसे घर में सुख-समृद्धि आती है।

चौथा उपाय
- घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए हर रोज घर में 5 चीजों का धुआं कुछ देर के लिए फैलाना चाहिए। ये पांच चीजें हैं लोबान, गुग्गल, कर्पूर, देशी घी और चदंन।
- गाय के गोबर से बना एक कंडा जलाएं और जब उसमें धुआं निकलना बंद हो जाएं, तब ये पांचों चीजें कंडे के अंगारों पर डाल दें। इसके बाद जो धुआं निकलेगा, उसे पूरे घर में फैलाएं।
- ये पांचों ही चीजें पवित्र मानी गई हैं और इनसे निकलने वाला धुआं घर का वातावरण पवित्र करता है।