हिन्दी पंचांग कैलेंडर
राशिफल
दैनिक
मासिक
वार्षिक
मेष राशिफल
मासिक राशिफल दिसम्बर 2022
राशि अक्षर : चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

वर्ष के इस अंतिम महीने में राशि स्वामी मंगल का गोचर पूरे माह वृषभ राशि में रहेगा और मंगल वक्री भी रहेगा। शुक्र की राशि में गोचर होने के कारण दिसंबर 2022 माह आपके लिए आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। आपकी अर्थ व्यवस्था मजबूत रहेगी और विशेषकर जो लोग भूमि, संपत्ति खरीदने-बेचने का काम या कृषि से संबंधित किसी व्यवसाय से जुड़े हैं उनके लिए यह माह उत्तम रहने वाला है। भोग विभाग, भौतिक सुख साधनों में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक, सामाजिक जीवन में महत्व बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रोगों से राहत मिलेगी। युवाओं को नए कार्य व्यवसाय रोजगार के साधन प्राप्त होंगे। निवेश से अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। नए कार्य व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए भी यह माह उत्तम रहेगा। विद्यार्थी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक दायित्व बढ़ेंगे, कोई मान-सम्मान भी प्राप्त हो सकता है।