![]() |
मकर राशिफल मासिक राशिफल दिसम्बर 2022 |
राशि स्वामी शनि नवंबर 2022 में इसी राशि में स्थित है। आपके कई कार्य गति पकड़ेंगे लेकिन कुछ काम अटकेंगे। विशेषकर रिश्तों के मामले में कमजोर साबित होंगे। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक प्रसंग आएगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी। जीवनसाथी के साथ बिगड़े संबंध सुधरेंगे। दांपत्य का पूर्ण आनंद उठाएंगे। किसी विशेष कार्य से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को लाभ की स्थितियां बनेंगी। कारोबारियों को अच्छे लाभ की संभावना है। नए स्टार्टअप में निवेश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भूमि, संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। इस राशि की स्ति्रयों को वाहन सुख की प्राप्ति होने के योग हैं। आपके स्वर्णाभूषण के कोष में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रोगों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी। प्रेमी-प्रेमिकाओं के संबंध मजबूत बनेंगे। साथ में पर्यटन यात्राओं के योग बनेंगे। |