हिन्दी पंचांग कैलेंडर
राशिफल
दैनिक
मासिक
वार्षिक
कुंभ राशिफल
मासिक राशिफल दिसम्बर 2022
राशि अक्षर : गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

नवंबर 2022 कुंभ राशि के जातकों के लिए कई सौगातें लेकर आने वाला है। खर्च अधिक होने के बावजूद यह माह मानसिक शांति वाला रहेगा। पुराने समय से चली आ रही कई परेशानियों का अंत इस माह हो सकता है। आपके संयम, धैर्य और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक स्थिति श्रेष्ठ रहेगी। संतानपक्ष के कार्यो पर नजर रखें। पारिवारिक और कार्य-व्यवसाय संबंधी यात्राएं हो सकती हैं। उच्चाधिकारियों की नजर में उत्तम बने रहेंगे लेकिन इसके लिए श्रेष्ठ कार्य करके दिखाना होगा। कारोबारियों के लिए लाभदायक समय रहेगा। कार्य क्षेत्र में विशेष लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन इस माह ठीक रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश से लाभ मिलेगा लेकिन खर्च भी उसी गति से होगा। प्रेम संबंधों में विशेष लाभ मिलेंगे। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे।