हिन्दी पंचांग कैलेंडर
राशिफल
दैनिक
मासिक
वार्षिक
मीन राशिफल
मासिक राशिफल दिसम्बर 2022
राशि अक्षर : दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर 2022 माह उत्तम रहेगा। राशि का स्वामी बृहस्पति इसी राशि में स्थित है। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा के साथ आपके संयम, धैर्य और सदाचार के गुणों में भी वृद्धि होने के योग हैं। इस माह भाग्य में अचानक प्रबलता आ सकती है। कोई बड़ा ऑफर या आर्थिक स्थिति में कोई बड़ा अनुबंध हो सकता है। नौकरीपेशा के कार्य और जिम्मेदारियों में इस माह बदलाव संभव है। कारोबारियों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवार के साथ किसी मनोरंजक या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय उत्तम है। पुराना प्रेम लौट आएगा। अविवाहितों के विवाह की बात भी इस माह में बन सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। युवाओं को अच्छे जॉब ऑफर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। सरकारी सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।