हिन्दी पंचांग कैलेंडर
राशिफल
दैनिक
मासिक
वार्षिक
वृषभ राशिफल
मासिक राशिफल दिसम्बर 2022
राशि अक्षर : ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

राशि स्वामी शुक्र का गोचर इस माह वृश्चिक, धनु और मकर राशि में होगा। शुक्र 4 दिसंबर तक वृश्चिक, 5 दिसंबर से 28 दिसंबर तक धनु और 29 दिसंबर से मकर राशि में रहेगा। 4 दिसंबर तक मंगल की राशि में रहने से भाग्य अच्छा साथ देगा, 5 दिसंबर के बाद से समय और भी मजबूत होगा। आर्थिक दृष्टि से यह लाभ का समय रहेगा। अष्टम भाव में शुक्र के आने से धन लाभ तो होगा किंतु शत्रु भी परेशान करेंगे। कोई बड़ी धोखाधड़ी आपके साथ हो सकती है। दांपत्य जीवन में कटुता और अन्य प्रकार के कष्ट पैदा होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ेंगे। इस कारण मानसिक तनाव भी उत्पन्न होगा। 29 दिसंबर से शुक्र के मकर राशि में आने से यात्राएं होंगी। आजीविका के सााधनों के लिए भागदौड़ करनी होगी। पैरों से संबंधित रोग आ सकते हैं। ब्लड प्रेशर आदि की समस्या उभरेगी। परिवार में किसी के साथ मतभेद, तनाव उत्पन्न होगा।