हिन्दी पंचांग कैलेंडर
राशिफल
दैनिक
मासिक
वार्षिक
मिथुन राशिफल
मासिक राशिफल दिसम्बर 2022
राशि अक्षर : का, की, कू, घ, ड., छ, के, को, हा

राशि स्वामी बुध का गोचर इस पूरे माह धनु राशि में होगा। आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर होने से बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। हर काम में अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आशातीत सफलताएं अर्जित करेंगे। अवसरों का भरपूर लाभ प्राप्त होगा। साझेदारी के कार्यो में दिमाग से काम लेकर काम को तेजी से आगे बढ़ाने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ सौहा‌र्द्रपूर्ण माहौल रहेगा। परिवार में महत्व बढ़ेगा। नौकरीपेशा को उन्नति, कारोबारियों को साझेदारी के काम से लाभ प्राप्त होगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। मांगलिक प्रसंगों-उत्सवों में शामिल होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुध के धनु में गोचर से आर्थिक संकट दूर होगा। जीवन में संयम और सदाचार का आगमन होगा। बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आएगा। आप भाग्य से अधिक कर्म को महत्व देंगे। पारिवारिक कार्यो से यात्राएं करनी पड़ेंगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। भूमि-संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।