हिन्दी पंचांग कैलेंडर
राशिफल
दैनिक
मासिक
वार्षिक
सिंह राशिफल
मासिक राशिफल दिसम्बर 2022
राशि अक्षर : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

सिंह राशि का स्वामी सूर्य नवंबर 2022 में तुला और वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। तुला सूर्य की नीच राशि है जिसमें 15 नवंबर तक रहेगा। इसके बाद वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। 15 नवंबर तक के समय में अनेक काम अटक सकते हैं। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। अनावश्यक के विवाद परेशान करेंगे। 16 नवंबर से मंगल की राशि में जाने से क्रोध की अधिकता रहेगी इसलिए विवादित स्थितियों से दूर रहने का प्रयास करें। हालांकिनौकरीपेशा लोगों को सरकारी सेवा क्षेत्र में लाभ हो सकता है। चल-अचल संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। भूमि-संपत्ति खरीदी-बिक्री के कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सूर्य की शुभ भाव में उपस्थिति स्वास्थ्य मजबूत बना रही है। युवाओं को इस माह करियर बनाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रॉपर्टी और शेयर मार्केट में निवेश करेंगे। निरंतर लाभ प्राप्त करते जाएंगे। प्रेम संबंधों की दरार दूर होगी।