![]() |
तुला राशिफल मासिक राशिफल दिसम्बर 2022 |
राशि स्वामी शुक्र का गोचर इस माह वृश्चिक, धनु और मकर राशि में होगा। तीन राशियों से होकर गुजरने के कारण तीनों गोचर का अलग-अलग फल प्राप्त होगा। धन, पराक्रम और सुख भाव में शुक्र के जाने से तीनों का ही शुभ परिणाम आपको मिलने वाला है किंतु जब शुक्र का गोचर पराक्रम भाव में होगा तो इसमें आप थोड़ा कमजोर अनुभव करेंगे। यह समय 5 से 28 दिसंबर तक का रहेगा। इस समय में आपका आत्मबल कमजोर होगा। आपको किसी के सहारे की आवश्यकता होगी। इस समय में आप विशेषकर अपने ही भाई-बंधुओं से सताए जाएंगे। आर्थिक दृष्टि से स्थिति सामान्य रहेगी। पुराने कार्य पटरी पर लौट आएंगे। इस माह आपको नौकरी के अच्छे ऑफर मिलेंगे। कार्य में परिवर्तन की संभावना भी है। नए बिजनेस की ओर प्रवृत्त होंगे। घर-परिवार में भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कर्ज मुक्ति की संभावना है। |