![]() |
धनु राशिफल मासिक राशिफल दिसम्बर 2022 |
नवंबर 2022 माह में धनु राशि का स्वामी बृहस्पति मीन राशि में गोचर करता रहेगा। आपके लिए यह माह सर्वश्रेष्ठ रहने वाला है। परिवार, संतान, पैसा सबकुछ इस माह उत्तम तरीके से वाला है। इस माह आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अचानक कहीं से बड़ी धनराशि आने की संभावना है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के साथ स्वर्णाभूषण में भी वृद्धि होने के योग हैं। पैतृक संपत्ति संबंधी कार्य संपन्न होंगे और निर्णय आपके पक्ष में आएगा। इस माह नौकरीपेशा को बड़े अवसर मिल सकते हैं। युवाओं को उपलब्धि हासिल हो सकती है। पारिवारिक जीवन के लिए समय उत्तम है। अब तक जो मनमुटाव निजी जीवन में चल रहे थे वे दूर हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छे रिश्ते बन जाएंगे। स्वास्थ्य श्रेष्ठ रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी। माता-पिता के बिगड़े स्वास्थ्य में भी सुधार आ जाएगा। रोगों पर हो रहा खर्च कम होगा। पारिवारिक-मनोरंजक यात्राएं होंगी। |