![]() |
कन्या राशिफल मासिक राशिफल दिसम्बर 2022 |
कन्या राशि का स्वामी बुध नवंबर 2022 में तुला और वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। व्यापारियों का कामकाज उत्तम चलेगा। नौकरीपेशा लोगों का कामकाज सामान्य गति से चलता रहेगा। आर्थिक स्थिति में कोई खास बदलाव इस माह नहीं होने वाला है। इस माह अपनी वाक क्षमता के माध्यम से पैसा कमाएंगे। संपत्ति खरीदी-बिक्री के लिए समय ठीक है। इस माह कार्य से संबंधित यात्राएं हो सकती हैं। इस माह में उन लोगों को प्रसन्न होना चाहिए जो अविवाहित हैं, उनके विवाह की बात बन जाएगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के साथ भी किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस माह आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। अटका हुआ पैसा मिल जाने से कर्ज चुकाने की स्थिति में आ जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों से शुभ संबंधों का लाभ मिलेगा। माता-पिता के सहयोग से बड़ी योजना साकार होगी। |