जानिये तर्जनी ऊँगली क्या कहती है आपके बारे में, ऐसी ऊँगली वालों को मिलता हैं राज योग!

जानिये तर्जनी ऊँगली क्या कहती है आपके बारे में, ऐसी ऊँगली वालों को मिलता हैं राज योग!

आपने हस्तरेखा ज्ञान के बारे में भी सुना होगा, जिसमे ज्योतिषी सिर्फ आपका हाथ देखकर आपका भविष्य बता देते है। हस्तरेखा के ज्ञान में हज़ारों ऐसी बातें है जिनसे एक व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है पर उसके लिए जहां अध्यन्न की जरुरत है। आज हम आपको हस्तरेखा के बारे में ऐसी जानकारी बता रहे है जिसके द्वारा आप अपने जीवन से जुडी कई जानकारियां और रहस्य जान सकते है और आपको इसके लिए किसी ज्योतिषी की भी जरुरत नहीं है।

हमारे हाथ की पहली ऊँगली को इंडेक्स फिंगर कहा जाता है जिसे हम हिंदी में तर्जनी भी कहा जाता है। यह व्यक्ति के स्वभाव, उसके गुण आदि के बारे में कई संकेत देती है। तो जानिये आपकी इंडेक्स फिंगर आपके बारे में क्या कहती है।

  • अगर आपकी इंडेक्स फिंगर आपकी बीच की ऊँगली यानी मध्यमा के बराबर है तो आप अपने जीवन में काफी सफल होंगे। आपके भाग्य में लोगों पर राज करने का योग बनता है।
  • अगर इंडेक्स फिंगर मध्यमा से लम्बी है तो वो इंसान के स्वभाव को घमंडी बनाती है। इस तरह के लोग एक तानाशाह रवैये वाले होते है जिन्हे किसी की सुनने की आदत नहीं होती।
  • इंडेक्स फिंगर, रिंग फिंगर यानी अनामिका से बड़ी है तो ये इंसान को महत्वाकांक्षी बनाती है, इस तरह के लोग काफी मेहनती और अपने लक्ष्य को पूरा करने में सक्षम होते है।
  • यदि इंडेक्स फिंगर और रिंग फिंगर(अनामिका) दोनों बराबर हैं तो ऐसे व्यक्तियों को मान-सम्मान मिलता है। ऐसे लोग सम्मान और प्रतिष्ठा की भी इच्छा रखते हैं।
  • अगर आपकी इंडेक्स फिंगर और मिडिल फिंगर में अधिक अंतर है और रिंग फिंगर(अनामिका) और सबसे छोटी वाली उंगली के बीच भी अंतर हो तो ये ये आपको एक सफल व्यापारी बनने के संकेत देता है और जाहिर है आपके धनवान बनने के प्रबल योग है।
  • अगर इंडेक्स फिंगर का पहला भाग अन्य दो भागों से छोटा हो तो ये आपको हीं भावना का शिकार बनाता है पर अगर इंडेक्स फिंगर के पहला भाग बाकी दोनों से बड़ा है तो आपको आपको अपने परिवार और समाज में बेहद सम्मानित स्थान दिला सकता है।