जीवन में अपनाएं वास्तु के ये 5 टिप्स, डबल हो जाएगा आपका बैंक बैलेंस

जीवन में अपनाएं वास्तु के ये 5 टिप्स, डबल हो जाएगा आपका बैंक बैलेंस

हर कोई अपनी जिंदगी को बेहतरीन बनाने के लिए कई तरह के उपाय करता है। जिससे उसका जीवन खुशियों से भरपूर बना रहे। पर लाख कोशिशें करने के बाद भी जीवन से कष्ट दूर नहीं होते और बैंक भी खाली होने लगता है। ज्यादातर परेशानियों का कारण होता है वास्तुदोष। जिसे अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं। जी हां, कई बार हम अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनाने में सफल नहीं हो पाते जिस वजह से हमारे आसपास नकारात्मक ऊर्जा अपना डेरा बना लेती है। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं वास्तुशास्त्र के कुछ ऐसे उपाय जिनकी मदद से आप सुख-समृद्धि पा सकते हैँ। साथ ही इससे आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ने लगेगा। क्योंकि, जब आप रहेंगे पॉजिटिव तो आप काम भी करेंगे अच्छा।

रंगोली
जिस तरह हमें होली के और त्योहारों के अलग-अलग रंग अच्छे लगते हैं उसी तरह अगर हम अपने जीवन को भी रंगों से भर देंगे तो सारी परेशानियां अपनेआप ही दूर जाएंगी। कहने का मतलब है कि, शुभ अवसरों पर हम अपने घर पर खुशियों की रंगोली बनाकर मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है।

शाम में घर में करें महकता धुआं
वैसे कई घरों में शाम में पूजा जरूर होती है और धूपबत्ती व अगरबत्ती की हल्की सौगंध से मन प्रसन्न हो जाता है। पर अगर इस धुएं को पूरे घर में फैलाएं यानि घर के हर कोने में कपूर या धूप का धुंआ करें तो इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

हर स्थान पर दायां कदम पहले रखें
आप सोच रहे होंगे कि, दायां कदम ही रखते हैं पर अक्सर हम गलती से बायां पैर पहले रख देते हैं जो सही नहीं होता और दायें पैर को सकारात्मक ऊर्जा के रूप में देखा जाता है। इसलिए घर में या ऑफिस में और हर उस जगह जहां आप जाते हैं वहां अपना पहला कदम दायें पैर से रखें।

पोंछे को पानी को घर से बाहर रखें
अक्सर हम पोंछा लगाने के बाद उस पानी को घर में फेंक देते हैं। लेकिन, ऐसा करना गलत होता है। जब भी घर में पोंछा लगाए तो उस पानी को घर में या बाथरूम में न फेंके बल्कि पानी को घर से बाहर फेंके। इसे भी पढ़ेंः–पति-पत्नी के रिश्तों में रहती है अनबन, तो तुरंत इन 3 चीजों को अपने बेडरूम से कर दें बाहर

जानवरों को खिलाएं रोटी
अक्सर आपने बड़ों से सुना होगा कि, भूखे को रोटी देना सबसे बड़ा पुण्य होता है। इसलिए जानवरों को रोटी खिलाएं ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके अलावा अपनी छत पर पक्षियों के लिए पानी रख दें। ध्यान देः वास्तुशास्त्र पर आधारित हमारा लेख सिर्फ पाठकों की रुचि के अनुरूप लिखा गया है। हम किसी भी परिणाम की सटीकता की पुष्टि नहीं करते।